पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ ,तीन बैच में नौ दिनों का प्रशिक्षण आज से शुरू।
सच आज तक न्यूज संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/ बेगूसराय
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत एक निजी होटल में 16 मई शुक्रवार को समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय तेघड़ा के प्रथम बैच के 106 आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम प्रशिक्षण का प्रखंड विकास पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रतिमा आचार्य, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण, पीरामल फाउंडेशन के दीपक झा, प्रखंड कोऑर्डिनेटर मोहम्मद इमरोज़ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर नौ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण में पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि सह प्रशिक्षक के अलावे महिला पर्यवेक्षिका सह प्रशिक्षण समन्वयक इंदिरा कुमारी ,ललिता कुमारी, कृष्णा कुमारी, अवनीश चंद्रा मौजूद रही। नौ दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन सेक्टर 1 ,2 ,3 की 106 आंगनबाड़ी सेविकाओं ने पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम प्रशिक्षण में शामिल हुई। आंगनबाड़ी सेविकाओं को बच्चों के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश के आलोक में आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम प्रशिक्षण 16 मई से 30 मई तक निर्धारित किया गया है। सेविकाओं का प्रशिक्षण तीन बैच में दिया जायेगा। प्रत्येक बैच का प्रशिक्षण तीन दिन तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए उत्तम किस्म का नाश्ता और भोजन दिया जाएगा। इसके साथ पोषण भी पढ़ाई भी कार्यकम प्रशिक्षण प्राप्त कर रही आंगनबाड़ी सेविकाओं को विभाग द्वारा प्रतिदिन एक सौ पचास रुपए दिए जाएंगे। प्रखंड कोऑर्डिनेटर मोहम्मद इमरोज ने कहा कि पढ़ाई भी आवश्यक है। इसके लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं को विकसित करने की आवश्यकता है। जिसको लेकर सभी जगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पोषण पर ध्यान देने के साथ - साथ डी केंद्र में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है।




