केंद्रीय कपड़ा मंत्री फायर ब्रांड नेता सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह शुक्रवार को संध्या 6:25 बजे प्लेन से पटना पहुंचेंगे।
9:00 सड़क मार्ग से गेस्ट हाउस बरौनी पधारेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
शनिवार के 10:00 बजे क्रिया के लिए प्रस्थान करेंगे। 1:00 बजे दिन में बरौनी गेस्ट हाउस वापस आएंगे एवं कई कार्यक्रमों में शामिल होगे।
रविवार को शहर में निकलने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
बेगूसराय/ बरौनी/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।
भारत के चर्चित फायर ब्रांड नेता, हिंदुत्ववादी केंद्रीय कपड़ा मंत्री सह बेगूसराय जिला के सांसद गिरिराज सिंह शुक्रवार को दिल्ली से हवाई जहाज से पहले पटना शाम 6:25 बजे तक आएंगे और फिर वहां से सड़क मार्ग से बेगूसराय IOCL गेस्ट हाउस बरौनी 9:00 बजे रात्रि में पहुंचेंगे। जहां रात्रि विश्राम करने के बाद शनिवार को 10:00 बजे IOCL बरौनी के गेस्ट हाउस से खगड़िया जिला के परवत्ता नयागांव स्वर्ण दुर्गा मंदिर प्रांगण सतर्कुटी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। वहां से फिर 12:00 बजे कार्यक्रम की समाप्ति कर IOCL गेस्ट हाउस दोपहर में 1:00 बजे दिन तक वापस लौट आएंगे। उसके बाद जिले के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। रविवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय शहर के हर हर महादेव चौक से बाजार होते हुए शहीद स्मारक टेढ़ी नाथ मंदिर तक बेगूसराय में निकलने बाली तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।



