Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह की माता गोदावरी देवी पंचतत्व में विलीन भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णनंदन सिंह को हुआ मातृ शोक

भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह की माता  गोदावरी देवी पंचतत्व में विलीन भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णनंदन सिंह को हुआ मातृ शोक 

सच आज तक न्यूज संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

 भाजपा नेता की मां गोदावरी देवी विगत एक सप्ताह से गंभीर रूप से बीमार चल रही थी । उन्हें बेहतर इलाज हेतु इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल लाया गया था जहां डाक्टरों के द्वारा गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया । स्वास्थ्य में सुधार नहीं होते देख उन्हें दिल्ली रेफर किया गया । शुक्रवार को दिल्ली ले जाने के क्रम में देर रात्रि कानपुर स्टेशन के समीप पहुंचते ही उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई । कानपुर स्टेशन पर डाक्टरों की एक टीम के द्वारा स्वास्थ्य की जांच की गई । वहां डाक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया । निजी एंबुलेंस वाहन से उनके पार्थिव शरीर को शनिवार की देर रात्रि पैतृक आवास मधुरापुर दक्षिण टोल पहुंचा । मृत्यु की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । रविवार की सुबह से ही श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा । भाजपा नेता के पिता की मृत्यु लगभग एक वर्ष पूर्व 2023 दिसंबर में हुई थी । श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा नेता सह मेघराज b.ed कॉलेज के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार ,केशव शांडिल्य,डा जर्मन सिंह, मोहित यादव, मकबूल आलम, महबूब आलम उर्फ कारी मुखिया, पूर्व उप प्रमुख राम नरेश सिंह, राम रतन सिंह, अरुण सिंह, सुनील राम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह ,अशोक सिंह, अनुराधा देवी सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom