Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News विधान पार्षद राजीव कुमार ने किया कई योजनाओं का उद्घाटन, उद्घाटन करते विधान पार्षद राजीव कुमार व अन्य।

 विधान पार्षद राजीव कुमार ने किया कई योजनाओं का उद्घाटन, उद्घाटन करते विधान  पार्षद राजीव कुमार व अन्य।


सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट


बेगूसराय एवं खगड़िया स्थानीय प्राधिकार   के विधान परिषद राजीव कुमार ने शनिवार को बेगूसराय जिला अंतर्गत बरौनी, तेघड़ा एवं बछवाड़ा  प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर संचालित व नवनिर्मित योजनाओं का उद्घाटन किया। सर्वप्रथम विधान पार्षद श्री कुमार ने बरौनी प्रखंड कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री क्षेत्र  विकास योजना के तहत अपने क्षेत्र विकास निधि से अनुशंसित कुल लागत 13 लाख 99 हजार रुपए की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया। जिससे प्रखंड मुख्यालय में आने वाले जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों के लिए बैठाने एवं कार्य करने में सहूलियत होगी। वही पिपरा देवस पंचायत अंतर्गत भरतो भरत उच्च विद्यालय के परिसर में अपने योजना से अनुशंसित कुल राशि 9 लाख  99 हजार की लागत से नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन किया । जहां विद्यालय भवन की कमी को दूर किया और छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में सुविधा होगी। वहीं बरौनी प्रखंड के मल्हीपुर उत्तरी बिशनपुर गांव में दोगन शाह के घर से अरविंद सिंह के घर तक लागत कुल राशि 10 लाख 99, हजार 7 सौ रुपए के लागत से नवनिर्मित पीएससी ढलाई रोड का उन्होंने उद्घाटन किया वहीं बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत गोधना पंचायत के वार्ड संख्या आठ में नेशनल हाईवे 28 से राजीव चौधरी के घर तक मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत एमएलसी राजीव कुमार द्वारा अनुशंसित कुल राशि 11,48000 की लागत से नवनिर्मित पीसीसी ढ़लाई रोड का उद्घाटन एमएलसी राजीव कुमार, मुख्य अतिथि डॉक्टर निखिल, विधान पार्षद प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा उर्फ गोरेलाल, मुखिया नूतन कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि राजीव चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।  कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों से मुखातिब विधान पार्षद  राजीव कुमार ने पंचायत में संचालित योजनाओं की जम कर तारीफ की। उन्होंने कहा अपने क्षेत्र के विभिन्न गांव में विकास योजनाओं को धरातल पर उतरना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।  प्रयास है कि चाहे छात्र हो, मजदूर हो ,युवा हो, किसान हो, महिला सभी के प्रति ध्यान रखते हुए काफी संवेदनशीलता के साथ निरंतर कार्य कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि पंचायत की मुखिया नूतन कुमारी के नेतृत्व में पंचायत का समग्र विकास हो रहा है।समाज के अंतिम पायदान के लोगों को लाभ पहुंचाना ही इनका उद्देश्य है जिसे देख कर खुशी होती है। उन्होंने अपने कार्यक्रम के दौरान कई जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों से मिलकर कई योजनाओं को चिन्हित भी किया। विभिन्न जगहों के उद्घाटन में विधान पार्षद प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा उर्फ गोरेलाल बाबा,सामाजिक कार्यकर्ता शिवजी मिश्र, रोहित कुमार सहित कई अन्य मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom