मुख्य पार्षद ने चलाया जागरूकता अभियान।
बरौनी। सच आज तक न्यूज संवाददाता यदुनंदन जी की खास रिपोर्ट।
मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी ने शनिवार को नगर परिषद बीहट क्षेत्र अंतर्गत मालती और ठकुरिचक में जागरूकता अभियान चलाया। जागरूकता अभियान में सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने,जन संवाद कार्यक्रम और बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र तथा विद्यालयों से जोड़ने के लिए घर-घर जाकर प्रेरित किया। उन्होंने कहा शिक्षा ही एक ऐसी चीज है जिससे अलख जगाई जा सकती है। बच्चों को हर परिस्थिति में विद्यालय भेजें। वहीं जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा अबतक सरकारी लाभों से वंचित रहे लोगों तक लाभ पहुंचाने की बात बताई। उन्होंने कहा इसके लिए पूर्व से संदर्भित कागजातों को पूरा कर लें। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह,नरेश सिंह, वार्ड पार्षद राजाराम पासवान, सुनील कुमार सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित थे। वहीं स्थानीय लोगों ने अपनी सभी समस्यायों को मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी के समक्ष रखा। जिसपर उन्होंने कहा सभी समस्यायों का निराकरण जल्द ही कर लिया जाएगा।




