Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News डी.ए.वी. एन.एच बरौनी में हंसराज जयंती समारोह का आयोजन।

 डी.ए.वी. एन.एच बरौनी में हंसराज जयंती समारोह का आयोजन।


सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट बीहट बेगूसराय 


D.A.V.  N.H.28 शनिवार को दिनांक  19. 4.25 को महात्मा हंसराज की जयंती का आयोजन किया गया ।जिसमें विद्यालय के शिशु विहार शाखा प्रभारी श्रीमती प्रीति मिश्रा के नेतृत्व में छोटे-छोटे बच्चों  उत्साह पूर्वक भाग लिया ।  वहीं विद्यालय के एडमिन ब्लॉक के बच्चे ने श्रीमती शिवानी के नेतृत्व इस कार्यक्रम मैं उत्साह पूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। डी.ए.वी. एन.एच.-28 में  इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन श्री नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के तीनों शाखाओं के बच्चे ने अनेक प्रकार के मनमोहक कार्यक्रम जैसे नुक्कड़ नाटक, भाषण, गीत संगीत, भजन आदि प्रस्तुत किया । इस अवसर पर प्राचार्य श्री सर्वेश्वर भुजवल ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा हंसराज जी अपने जीवन में चाहते तो एक अच्छी नौकरी करते और अपने जीवन यापन बहुत अच्छे तरह से करते पर उन्होंने सुख का परित्याग कर समाज को सुधारने में सारी शक्ति लगाई । इनके सुधारक कार्य का परिणाम है कि डी.ए.वी. जैसे संस्थान ने केवल देश बल्कि विदेशों में उच्च कोटि की शिक्षा देने में सफल हो रहा है। इस अवसर इन लोगों ने भी महात्मा हंसराज जी के जीवनी पर प्रकाश डाला शिशु विहार के  शाखा प्रभारी  प्रीति मिश्रा, एडमिन ब्लॉक के प्रभारी श्रीमती शिवानी कुमारी,  विद्यालय के धर्म शिक्षक श्री नरेन्द्र कुमार आदि ने। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक -शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom