एशिया का सबसे चौड़ा केबल ब्रिज उद्घाटन को तैयार।
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता वरिष्ठ महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट बरौनी
अप्रैल में शुरू हो जाएगा औटा-सिमरिया 6 लेन पुल, PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन पीएम मोदी 24 अप्रैल को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल औटा से सिमरिया के बीच गंगा नदी पर बने सिक्स लेन पुल का उद्घाटन कर सकते हैं। इसके बाद सिक्स लेन सड़क पुल पर वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। पुल पर कालीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है। दूसरे लेन में लगभग काम पूर्ण हो चुका है। 18 पिलर पर बन रहा है यह पुल 1200 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है। 18 पिलर पर बन रहे इस पुल की कुल लंबाई 8.15 किलोमीटर है।
पुल का निर्माण कार्य वेलस्पेन एवं एसपी शिंगला कंपनी कर रही है। पुल पर सेगमेंट का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। सिमरिया एवं हाथीदह की तरफ पहुंच पथ का काम अंतिम चरण में है। पहुंच पथ की लंबाई सिमरिया एवं औटा की तरफ छह किलोमीटर है। यह पुल उत्तर एवं दक्षिण बिहार को जोड़ेगा। पुल की चौड़ाई 34 मीटर है। हाथीदह जंक्शन के ऊपर से गुजरेगा हाथीदह में आरओबी का निर्माण अंतिम चरण में है। यहां निर्माणाधीन पुल के नीचे से एनएच 80 सड़क तो इसके ऊपर से एनएच 31 गुजरेगी। इसी जगह से हाथीदह जंक्शन से ऊपर से होकर टाल होते हुए औटा के पास यह सड़क मिलेगी। वहां सौ मीटर चौड़ा रोटरी (जीरोमाइल) बना है। हाथीदह से औटा तक पहुंच पथ सड़क में किसानों के आवागमन की सुविधा को लेकर दर्जन भर जगहों पर पुल-पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। पुल के दूसरे छोर सिमरिया साइड में राजेंद्र पुल स्टेशन के पास मिलेगा। यहां 80 मीटर चौड़ा रोटरी (जीरोमाइल) का निर्माण किया जा रहा है।




