Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News कभी नहीं थमेगा कम्युनिस्ट आंदोलन का लांग मार्च: प्रोफेसर डी. एम दिवाकर पूर्व सांसद सूर्यनारायण सिंह की 105 सी जयंती पर भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन का100 साल चुनौतियां और संभावनाएं पर सेमिनार

कभी नहीं थमेगा कम्युनिस्ट आंदोलन का लांग मार्च: प्रोफेसर डी. एम दिवाकर पूर्व सांसद सूर्यनारायण सिंह की 105 सी जयंती पर भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन  का100 साल   चुनौतियां और संभावनाएं पर सेमिनार।


सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

भारत में वैचारिक और सांगठनिक रूप से  कम्‍युनिस्‍ट आन्‍दोलन को आज नये सिरे से खड़ा करने की ज़रूरत है। आज देश की सत्ता पर काबिज फासीवाद एक  प्रतिक्रियावादी सामाजि‍क-राजनीतिक आन्‍दोलन है जिसे कैडर-आधारित सांगठनिक तंत्र के जरिए ज़मीनी स्‍तर से खड़ा किया गया है। मेहनतकशों और प्रगतिशील मध्‍यवर्ग के बीच व्यापक आधार वाला सामाजिक-राजनीतिक आन्‍दोलन खड़ा करके ही इसे परास्‍त किया जा सकता है। मार्क्सवादी चिन्‍तक और पूर्व निदेशक अनुग्रह नारायण सिंह शोध  संस्थान पटना के पूर्व निदेशक प्रोफेसर डीएम दिवाकर  ने 20 अप्रैल रविवार को तेघड़ा क ओमर 10 +2  स्कूल में बेगूसराय को मिनी मास्को की उपाधि दिलाने वाले पूर्व सांसद सूर्य नारायण सिंह की 105 वीं जयंती के अवसर पर  भारत में कम्‍युनिस्‍ट आन्‍दोलन100 साल के  इतिहास, चुनौतियां और सम्‍भावनाएँ' विषय पर अपने व्‍याख्‍यान में ये बाते कहीं। उन्होंने कहा कि आज देश पर एक मनुवादी संविधान थोपने  की बात चल रही है। अडानी ,अंबानी एक खूंखार पूंजीपति है वह देश की सारी संपत्ति तो लूट ही चुके है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने चेतावनी देते हुए कहा था कि देश की जमीन  अलोकतांत्रिक है और संविधान का सहारा लेकर हमें देश का लोकतंत्रकरण करना होगा। 


वहीं पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि हम कम्युनिस्टों के अंदर आधुनिक देश के निर्माण की सबसे ज्यादा बेचैनी होनी चाहिए। आज के दौर में भगत सिंह अंबेडकर के रास्ते पर चलते हुए फासीवाद के खिलाफ हिम्मत साहस और संजीदगी के साथ लड़ना होगा और उसे प्राप्त करना होगा। तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि देश की आजादी, संप्रभुता और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई को एक बार फिर से लड़ने और बिहार को इस लड़ाई की नेतृत्वकारी भूमिका में खड़ा करने का आह्वान किया। वहीं राज्य परिषद सदस्य सत्यनारायण सिंह ने पूर्व सांसद सूर्य नारायण सिंह एवं आजादी के आंदोलन में किसान आंदोलन और कम्युनिस्ट आंदोलन में बेगूसराय के इतिहास, भूमिका और शहादतों की विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल मंत्री परमानंद सिंह ने किया जबकि संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के आयोजक  चकदाद मधुरापुर शाखा के नवनिर्वाचित सेक्रेटरी मणि भूषण सिंह ने किया। मौके पर पूर्व जिला पार्षद गणेश प्रसाद सिंह, किसान सभा के प्रदेश नेतृत्व अशोक सिंह, सनातन सिंह,भोला सिंह,भूषण सिंह ,दिनेश सिंह, जुलम सिंह, पूर्व प्रमुख राम स्वार्थ सहनी, पूर्व मुखिया अशोक सिंह, कंचन किशोर, वेदानंद मिश्र, योगेंद्र ठाकुर सहित पूरे क्षेत्र के सैकड़ों कम्युनिस्ट कार्यकर्ता शामिल हुए। समापन सत्र को संबोधित करते हुए गणेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत में कम्युनिस्ट आन्दोलन ने एक शताब्दी की यात्रा के दौरान गौरवशाली संघर्षों और शौर्यपूर्ण बलिदानों के अनेक कीर्तिस्तम्भ स्थापित किये ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom