Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News सोमवार को बरौनी प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री) की बैठक नीरज भवन सभागार में

 सोमवार को बरौनी प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री) की बैठक नीरज भवन सभागार में

सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट बीहट बेगूसराय

बरौनी प्रखंड के नीरज भवन में बैठक की गई समिति की इसमें समिति के अध्यक्ष शंभु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष


यशस्वी आनंद सहित सभी सदस्यों के अलावे प्रखंड क्रियान्वयन समिति के सदस्य सचिव सह बीडीओ अनुरंजन कुमार,सीडीपीओ प्रीति कुमारी,प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार सिंह,मनरेगा पीओ मुकेश,


सांख्यिकी पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी

(प्रभार)पशुपालन पदाधिकारी डा संजीव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा देने,सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को नियमित रूप से चलाने और नगर पंचायत व ग्रामीण इलाकों में सफाई व्यवस्था सुधारने,प्रखंड व अंचल सहित अन्य विभागों के पदाधिकारियों व कर्मियों को नियत समय से आने-जाने,प्रखंड अंतर्गत

विद्यालयों में शिक्षकों की समय से उपस्थिति,मिड डे मील में भ्रष्टाचार,सीएचसी में डाॅक्टरों की कमी,आवास योजना में लूटखसोट,पंचायत में कचरा प्रबंधन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई.बीस सूत्री सदस्यों मे प्रेम कुमार शर्मा,राजकिशोर सिंह,शिव शंकर भगत,सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य सदस्यों ने योजनाओं में धांधली की शिकायत की और बेहतर विकास कार्यान्वयन के लिए सूझाव भी दिये.बीस सूत्री उपाध्यक्ष यशस्वी आनंद ने कहा हर विभाग में भ्रष्टाचार है और विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी उदासीन हैं.वहीं अध्यक्ष शंभु कुमार सिंह ने कहा पदाधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मिले सूझावों पर अमल करेंगे.

गायब रहने वाले लोगों पर उचित कार्रवाई भी किये जायेंगे.वहीं बरौनी बीडीओ सह सदस्य सचिव अनुरंजन कुमार ने प्रखंड में चल रहे विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए सदस्यों से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सहयोग की अपील की.

इसके अलावे सदस्यों की शिकायत पर सीडीपीओ,

शिक्षा पदाधिकारी,मनरेगा पदाधिकारी,पीएचइडी,

सीएचसी के पदाधिकारियों ने हरसंभव सभी प्रश्नों का माकूल जबाव दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom