मोकामा सिमरिया के सिक्स लेन पुल पर दो कारों के बीच भीषण टशक्कर, छह लोग बुरी तरह से घायल।
हथिदह थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही सभी घायलों को यत्र- तत्र इलाज के लिए भेजा।
जिस पूल का उद्घाटन और लोकार्पण अभी हुआ भी नहीं, और वाहन चालक वाहन चलना प्रारंभ कर दिया,।
चर्चा के अनुसार 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री इस सिक्स लेन पूल का उद्घाटन करनेवाले है ।
बेगूसराय/ बरौनी/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की खास रिपोर्ट
मोकामा बेगूसराय के नवनिर्मित फोर लाइन सड़क पर दो कारों की टक्कर में भीषण हादसा होने का समाचार प्राप्त हो रहा है। दो कारों के बीच आमने-सामने के टक्कर में दो बाहनों के लगभग छह लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। घायलों में बेगूसराय के रहने वाले नारायण हिसारिया जो बेगूसराय में कंप्यूटर का दुकान चलाते हैं। जो राजगीर से बेगूसराय आ रहे थे और परिवार भी साथ में था, जो घायल हो गए हैं। और वहीं दूसरी ओर से बेगूसराय से मोकामा की ओर जा रही कार में नारायण हिसारिया का ड्राइवर ने आमने-सामने टक्कर मार दी। ठक्कर लगने के बाद दोनों बाहन में सवार लगभग छह लोगों को घायल होने का समाचार प्राप्त हो रहे हैं, जबकि दोनों कारों के पचखड़े उड़ गए हैं। घटना की सूचना पाते ही हथीदह थाने के सब इंस्पेक्टर मधुरेंद्र कुमार अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नीजी बहनों एवं एंबुलेंस की मदद से विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है। कुछ घायलों को मोकामा तो कुछ घायलों को बेगूसराय भेजा गया है। जहां से भी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को हायर सेंट्रल रेफर कर दिया गया है। बुद्धिजीवियों के बीच हो रही चर्चा को गर माने तो अभी नवनिर्मित पूल का उद्घाटन या लोकार्पण हुआ भी नहीं है, और वाहन चालक इसका उपयोग कर दुर्घटना को अंजाम देने लगे। बताया जाता है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के 24 अप्रैल को मधुबनी मे होने वाले प्रोग्राम में वहीं से इसं पूल का रिमोट के जरिए उद्घाटन कर सकते हैं।





