Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News झंडा हमारे आत्मसम्मान का प्रतीक है अमिता भूषण

 झंडा हमारे आत्मसम्मान का प्रतीक है अमिता भूषण 


सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

कांग्रेस का हर घर झंडा अभियान अनवरत रूप से आज भी जारी रहा। शहर से लेकर पंचायत तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े लोगों के घर घर जाकर उनकी छतों पर कांग्रेस का झंडा फहराया। बीरपुर प्रखंड के पकड़ी और बरौनी प्रखंड के बैथाउलि पंचायत में कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक श्रीमती अमिता भूषण स्वयं मौजूद रही। बीरपुर प्रखंड में अध्यक्ष धर्मराज सहनी जबकी बरौनी प्रखंड में अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखा। श्रीमती भूषण ने मौके पर जुटे कांग्रेसजनों का आह्वान किया क़ि इस कार्यक्रम को आत्मा की गहराइयों से करें क्यों झंडा हमारे आत्म सम्मान का प्रतीक है। आज की सरकार ने लोकतान्त्रिक मर्यादाओं को जो हाल किया है उसका उदाहरण हम सब देख रहे हैं, संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर जिस तरह हमारे नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है उसमें यही झंडा हमारे प्रतिरोध का हथियार होगा। इस झंडे के नीचे एकजूट होकर ही हम अपने नेता के लिये न्याय की लड़ाई लड़ने में सक्षम होंगे। इसलिए हम सब इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में एकजुटता का सन्देश दे रहे हैं। इधर बेगूसराय सदर प्रखंड में अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में भी कार्यक्रम चलाकर झंडा लगाने का कार्य किया गया। इसी दौरान श्रीमती अमिता भूषण नें भवानंदपुर पंचायत में दुःखद और आकस्मिक घटनाओं में मृत लोगों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह, अमित कुमार, प्रखंड  अध्यक्ष धर्मराज सहनी, जितेंद्र साह, राममूर्ति, उप प्रमुख सुबोध पासवान जी, अजीत कुमार, रूपक कुमार, कौशल जी, बरौनी प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह,  मीडिया सेल के  मोहित सिंह, मिथलेश कुमार सरपंच,राजेन्द्र यादव,संतोष शर्मा उपमुखिया, मो0 शमसाद, मो0जमशेद,संजय यादव,विजय सिंह,श्रीकांत राय,सुधीर राय, सुरेन्द्र महतो, नीरज ताँती, कुमार रत्नेश टुल्लू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom