Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल एन.एच.-28, बरौनी में अग्नि सुरक्षा के लिए बच्चों को प्रशिक्षण दी गई।

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल एन.एच.-28,
 बरौनी में अग्नि सुरक्षा के लिए बच्चों को प्रशिक्षण दी गई।


 सच आज तक न्यूज बेगूसराय
 डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल एन.एच.-28, बरौनी में राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह के एन.टी.पी.सी. के तत्वावधान में 17 अप्रैल 2025 को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अग्नि सुरक्षा के प्रति छात्रों और शिक्षकों में जागरूकता फैलाना और आपातकालीन स्थितियों में सतर्कता व साहस के साथ कार्य करने के लिए तैयार करना था।

इस अवसर श्री  सर्वेश्वर भुजवल,  प्राचार्य महोदय  ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि, ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन न केवल हम सभी में जिम्मेदारी की भावना पैदा करता है, बल्कि हमारे छात्रों को आपात स्थितियों का साहसपूर्वक सामना करने के लिए भी तैयार करता है। आपके मार्गदर्शन में ऐसे प्रयास विद्यालय की समग्र शिक्षा प्रणाली को दर्शाते हैं जो केवल कक्षा तक सीमित नहीं है।
इस अवसर पर भास्कर दास, सहायक कमांडेंट (फायर), एवं निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, सी.आई.एस.एफ.,एन.टी.पी.सी., बरौनी यूनिट विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। कार्यक्रम में श्री अभिषेक कुमार,  श्री नरेंद्र कुमार, अन्य शिक्षकगण तथा विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सी.आई.एस.एफ.,एन.टी.पी.सी., बरौनी यूनिट के  अग्नि सुरक्षा टीम द्वारा एक जीवंत प्रदर्शन एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिससे छात्रों के मन में सुरक्षा एवं सतर्कता के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा मिली ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom