Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News महादलित मोहल्ले में शौचालय निर्माण को चलाया गया जागरुकता अभियान।

 महादलित  मोहल्ले में शौचालय निर्माण को  चलाया गया जागरुकता अभियान। 

सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खासरिपोर्ट।

तेघड़ा /बेगूसराय 

दलित टोलो में रहने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंचने के लिए विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब इन टोलो में रहने वाले लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों की चक्कर नहीं लगानी पड़ेगी 14 अप्रैल से इन टोलो में विशेष शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसी करी में शुक्रवार को आधारपुर पंचायत के वार्ड संख्या 7 महादलित मोहल्ले में स्वच्छता कर्मियों द्वारा शौचालय निर्माण एवं स्वच्छता जागरूकता को लेकर जन जागरण अभियान चलाया गया। इस अभियान में  प्रखंड बार रूम सहायक राम प्रवेश ठाकुर, स्वच्छता पर्यवेक्षक अमन कुमार  सिंह, विकास मित्र हेमा देवी, मुखिया किरण देवी, पंचायत समिति सदस्या गोलो देवी वार्ड सदस्य  आदि शामिल हुए। इस दौरान स्वच्छता कर्मियों ने घर घर जाकर शौचालय निर्माण को लेकर सर्वेक्षण भी किया। साथ ही वैसे परिवार को चिन्हित किया जिस परिवार में शौचालय नहीं है। ऐसे परिवार के सदस्यों को सरकार द्वारा अनुदान आधारित शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित भी किया। जबकि जिन घरों में शौचालय बने हुए हैं। उन्हें शौचालय का उपयोग के लिए प्रेरित किया। साथ ही साबुन से हाथ धोने आस पास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ साफ सफाई के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित भी किया। मुखिया अभिभावक बौघु सिंह ने बताया कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीण विकास अभियंत्रण बेगूसराय के निर्देश पर खासकर महादलित मोहल्ले में शौचालय विहीन परिवार को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए स्वच्छता कर्मियों के द्वारा अभियान चलाकर लोगों को सरकारी योजनाओं  से लाभान्वित किया जा रहा है। मोहल्ले से दर्जनों लोगों का शौचालय निर्माण को लेकर फॉर्म भरवारा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom