Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News जन सुराज की बिहार बदलाव रैली की तैयारी

 जन सुराज की बिहार बदलाव रैली की तैयारी 

सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

 जन सुराज पार्टी द्वारा आगामी 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली बिहार बदलाव रैली की तैयारियों को लेकर शनिवार को पार्टी के तेघड़ा अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल अध्यक्ष विपिन चौधरी की अध्यक्षता में  बैठक हुई। इस मौके पर जन सुराज अभियान समिति के संयोजक अविनाश कुमार शीलू एवं अनुमंडल अध्यक्ष विपिन चौधरी एवं प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह ने कहा कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की चाहत रखने वाले सभी लोग इस रैली में पहुंचेंगे। पार्टी ने इसके लिए व्यापक तैयारी कर रखी है। उन्होंने कहा कि बिहार में पेपर लीक और भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बिहार बदलाव रैली 11 अप्रैल से एक नया आंदोलन का आगाज हो रहा है। यह आंदोलन न सिर्फ बिहार के जनमानस की भावनाओं से जुड़ा है बल्कि भ्रष्ट सत्ता शासन को उखाड़ फेंकने में सक्षम भी होगा।   राज्य कोर कमिटी के सदस्य एवं सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल महतो ने कहा कि प्राइमरी स्तर से लेकर उच्च शिक्षा तक की स्थिति बिगड़ी हुई है। इसे सुधारे बगैर प्रदेश का कायाकल्प हो पाना संभव नहीं दिखता है। बिहार में बढ़ती बेरोजगारी और पलायन के खिलाफ बिहार बदलाव रैली वर्तमान राज्य सरकार के लिए चुनौती होगा। मौके पर कमल पासवान अशोक चौधरी एवं रिजवान उस्मानी के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom