खेलो इंडिया यूथ गेम फुटबॉल के आयोजन को लेकरीजिला पदाधिकारी ने बरौनी यमुना भगत स्टेडियम का किया निरीक्षण,जिला पदाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय के मैदान में सुसज्जित राधा कृष्ण चिल्ड्रन पार्क का भी क्या निरीक्षण
सच आज तक न्यूज संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत बरौनी 1 खेल गांव का यमुना भगत स्टेडियम नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है, जानकारी के मुताबिक इसी माह में भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम फुटवॉल का आयोजन के लिए बरौनी खेल गांव पंचायत एक के यमुना भगत स्टेडियम का चयन किया गया है। त्रक्षहैँषखेल के आयोजन को लेकर स्टेडियम का निरीक्षण करते डीएम* जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने 5 अप्रैल शनिवार को स्टेडियम का पुनः निरीक्षण किया और संबंधी आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार सहित विभिन्न अधिकारियों को कई निर्देश दिए। पुरुष फुटबॉल खिलाड़ियों का जमावड़ा लगेगा, जिला के इतिहास में यह पहला ऐसा अवसर होगा जब देश स्तर का भारत सरकार द्वारा आयोजित बरौनी गांव के यमुना भगत स्टेडियम करने जा रहा है। इससे पहले राज्य स्तर के बिहार सरकार द्वारा आयोजित कई खेल कार्यक्रम का मेजबानी यह स्टेडियम कर चुका है।देश के अलग-अलग राज्यों के 400 से अधिक खिलाडी अपने टीम कोच और सपोर्टिंग स्टाफ के साथ बेगूसराय जिला पहुंचेंगे, इस आयोजन का भव्य शुभारंभ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जिसकी तैयारियां विभागीय स्तर पर की जा रही है।बरौनी गांव खेल मैदान तक आने जाने के लिए सुरक्षा के साथ वीआइपी ट्रैवलिंग व्यवस्था की जा रही है। वहीं जिला पदाधिकारी द्वारा तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय के मैदान में राधा कृष्ण चिल्ड्रन पार्क जो युवाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों के खेल और मनोरंजन को लेकर कई संयंत्रों से सुसज्जित चिल्ड्रन पार्क का भी जायजा लिया।मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, अंचलाधिकारी रविशंकर कुमार, मनरेगा के प्रोग्राम पदाधिकारी सत्य प्रकाश, खेल गांव बरौनी के संयोजक संजीव कुमार मुन्ना, एमएलसी प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा, स्थानीय मुखिया पंकज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।


