Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News आर्थिक रूप से कमजोर मातृशक्ति व कन्याशक्ति बनेगी आत्मनिर्भर:चंद्र प्रकाश सिंह आनंदजी , विभिन्न स्थलों पर निःशुल्क सिलाई कटाई केंद्र का उद्घाटन

आर्थिक रूप से कमजोर मातृशक्ति व कन्याशक्ति बनेगी आत्मनिर्भर:चंद्र प्रकाश सिंह आनंदजी , विभिन्न स्थलों पर निःशुल्क सिलाई कटाई केंद्र का उद्घाटन 

सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट


तेघड़ा /बेगूसराय /महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बरौनी गांव आनंद भवन   सहित सात स्थलों पर 9 मार्च से ही सिलाई कटाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण का समुचित व्यवस्था वायु सेवा से अवकाश प्राप्त अधिकारी सह उत्कृष्ट समाजसेवी व तेघड़ा विधानसभा के भावी उम्मीदवार  चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी के द्वारा किया जा रहा है। दूसरे फेज में शनिवार को तेघड़ा विधानसभा अंतर्गत कुल 4 जगहों पर सिलाई कटाई केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। सर्वप्रथम बरौनी प्रखंड के नगर परिषद बिहट अंतर्गत मध्य विद्यालय चकवल स्थित दलित पिछड़ा बाहुल्य मोहल्ले में निःशुल्क सिलाई कटाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी, पूर्व सैनिक संघ के अनुमंडल अध्यक्ष साकेत कुमार एवं प्रशिक्षिका रूपा पल्लवी ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के दौरान उपस्थित सैकड़ों महिला पुरुषों ने उद्घाटन कर्ता चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी को पुष्प की माला पहनकर उनका भाव स्वागत किया। उद्घाटन के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए श्री आनंद जी ने कहा कि समाज की आर्थिक रूप से कमजोर मातृशक्ति व कन्याशक्ति को स्वावलंबन व कौशल बनाने के लिए यह पहल की गई है। इस प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद हम सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन और प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे उसके बाद महिलाएं अपने गृह क्षेत्र में रह कर ही स्वरोजगार कर सकती है। जिससे कि समाज में महिलाएं आत्म निर्भर बन कर नारी सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ेगी।उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण केंद्र में 150 से अधिक महिलाओं को सिलाई कटाई के सामान्य विधि, सलवार सूट, पेटीकोट, ब्लाउज, फ्राक, फैंसी लेडिज ड्रेस, स्कूल यूनिफार्म और पुलिस यूनिफार्म सहित कई अन्य पोशाक की सिलाई सिखाई जाएगी। मंच संचालन अशोक दास के द्वारा किया गया। इसके अलावे शोकहारा ,  पिपरा देवस  एवं आलापुर धनकौल में भी इसका विधिवत शुभारंभ किया गया। संघ के अनुमंडल अध्यक्ष साकेत कुमार ने कहा कि  इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वराजेगार से जोड़कर उन्हें आत्म निर्भर बनाना है। आज के चारों केंद्र पर लगभग 600 महिलाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 9 मार्च को विधानसभा के साथ जगह पर सिलाई कटाई केंद्र का शुभारंभ किया गया था जिस सभी केंद्रों पर कई  शिफ्टों में लगभग 15 सौ प्रशिक्षु महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। मौके पर जन सुरज अभियान के राज्य प्रतिनिधि अनिरुद्ध कुमार सिंह, शंभू प्रसाद सिंह, प्रशिक्षिका किरण देवी के अलावे भारी संख्या में लोग मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom