Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News कार्यकर्ताओं के समर्पण तथा अनुशासन से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा :- नवीन कुमार

 कार्यकर्ताओं के समर्पण तथा अनुशासन से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा :- नवीन कुमार 

सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट।

6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस संपूर्ण देश में मनाया जा रहा है। पार्टी हर बूथ तक कार्यकर्ताओं को झंडोत्तोलन हेतु निर्देशित किया है। इसी कड़ी में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार के आवासीय परिसर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के मध्य भाजपा का झंडोत्तोलन कर स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर नवीन कुमार ने कहा कि अटल जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, दीनदयाल उपाध्याय जी जैसे महान पराक्रमी  के समर्पण तथा कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान के भाव से आज दल लगातार तीसरी बार भारतवर्ष जैसे महान देश का नेतृत्व कर रही है। नरेंद्र मोदी जी के अगुआई में दिन दूनी रात चौगुनी भारतवर्ष आगे बढ़ रहा है।  वहीं भाजपा नेता कृष्ण मोहन पप्पू ने कहा कि दल 2 से 300 तक का सफर तय किया है। यह संभव भाजपा के विचार का आमजनों में स्वीकारिता, दल के प्रति भरपूर कार्यकर्ताओं के निष्ठा के बदौलत संभव हो पाया। आज हमारा दल सभी सरकारी योजनाओं क्रियान्वयन धरातल पर कर रही है। बिना किसी भेदभाव के सभी जन लाभ ले रहे हैं। भाजयुमो नेता शशांक शेखर ने कहा कि भाजपा जिन चुनावी मुद्दों को लेकर मैदान में रहती है सरकार में आते ही उस पर त्वरित कार्रवाई हेतु कार्य करती है। हमारे देश में दो विधान था इसे समाप्त करने के लिए हमारे पुरखों ने बलिदान दिया। कई घटनाओं में झुलसे, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महान पराक्रमी एक देश एक विधान एक संविधान नारों के साथ बलिदान हो गए। लेकिन मोदी जी की सरकार ने आर्टिकल 370 को खत्म करके एक देश में एक संविधान के विचारों को मजबूती दिया। आज संपूर्ण देश में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। सभी कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष तथा बूथ अध्यक्ष अपने घरों में झंडोत्तोलन कर रहे हैं। यह समर्पण बताता है कि भाजपा किस प्रकार कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है, और उनके भावनाओं को कद्र करती है।मौके पर जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, मंडल अध्यक्ष नीरज झा, मोनू कुमार सिंह, सत्यम चंद्र, देवानंद कुशवाहा, सीताराम सिंह, सरोज राय, छोटेलाल सिंह, राम कल्याण सिंह, कार्यालय मंत्री आलोक बंटी, आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom