रामनवमी को लेकर ध्वजारोहण व पूजा पाठ से माहौल हुआ भक्ति मय
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में रविवार को रामनवमी का त्योहार धार्मिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न धार्मिक मंदिरों में सामूहिक रूप से ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन कर हनुमान जी की पूजा अर्चना करते हुये ध्वजारोहण किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा अपने घर में भी ध्वजारोहण किया गया। जिससे क्षेत्र में दिन भर माहौल भक्तिमय बना रहा। आधारपुर ठाकुरबारी, गौरा एक राम जानकी ठाकुरबाड़ी, बरियारपुर ठाकुरबारी के अलावे विभिन्न जगहों पर मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई। मौके पर आधारपुर ठाकुरबाड़ी के महंत गोपाल दास जी महाराज ने बताया कि रामनवमी का त्योहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है, जो अप्रैल में आता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इसी दौरान लोगों द्वारा राम के भक्त हनुमान का ध्वजारोहण अपने-अपने घरों के आंगन में करते हें। लोगों की मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा करने से भगवान श्री राम प्रसन्न होते हें।




