चैत्र नवरात्र व रामनवमी को लेकर आनंद भवन में भंडारा सह सम्मान समारोह का आयोजन।
रविवार 6 अप्रैल को एक तरफ जहां देवी दुर्गा के सिद्धीदात्री स्वरुप की पूजा की जा रही है।वहीं दूसरी ओर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्म का जश्न भी मनाया जा रहा है।यही वजह है कि रामनवमी सभी मंदिरों और सनातनी घरों में भगवान राम की पुजा अर्चना, चैत्र नवरात्र और रामनवमी को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है। इसी करी में वायु सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी सह तेघड़ा विधानसभा के भावी प्रत्याशी चंद्र प्रकाश आनंद जी के द्वारा अपने बरौनी गांव स्थित आनंद भवन के परिसर में विशाल भंडारा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इनके द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए निःशुल्क चलाए जा रहे कुल 11 सिलाई कटाई प्रशिक्षण केंद्रों की प्रशिक्षिकाओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं पत्रकारों को प्राकृतिक पुष्प की माला, अंग वस्त्र एवं डायरी ,कलम देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के अवसर पर चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर प्रांगण में आयोजित विशाल भंडारे में आए भारी संख्या में महिलाओं एवं क्षेत्र वासियों तथा अतिथियों ने पूरी सब्जी एवं खीर का रसास्वादन किया। वही कलाकारों द्वारा एक से एक धार्मिक एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई।



