Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बाजितपुर पिढ़ौली दुर्गा मंदिर के प्रांगण में कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ 9 दिन का व्रत संपन्न

 बाजितपुर पिढ़ौली दुर्गा मंदिर के प्रांगण में कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ 9 दिन का व्रत संपन्न 


सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट


चैत्र नवरात्र का समापन रविवार को कन्या पूजन के साथ हुआ। भक्तों ने 9 दिन तक व्रत रखा। इस दौरान पूजार्चना की गई और कन्याओं को प्रसाद वितरण किया गया। बाजितपुर पिढौली दुर्गा स्थान में लक्ष्मी स्वरूपा कन्याओं की पूजन की गई। जहां हजारों की संख्या में कुमारी कन्याओं को भोजन करा कर दान दक्षिणा देकर स्वागत किया गया । वहां स्थानीय भक्तों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 9 दिन का व्रत रखकर चैत रामनवमी पर हवन, पूजन और कन्या पूजन करने से मनोकामनाएं पूरी होती है। विशेष कर महिलाएं इस व्रत को श्रद्धापूर्वक रखती है। पूजन करवा रहे पंडितों ने श्रद्धालुओं से कहा कि दुर्गा अष्टमी का त्योहार मनाना तब तक सार्थक नहीं है। जब तक समाज में कन्याओं को पूरा सम्मान नहीं दिया जाता। समाजसेवी सरोज पासवान ने  कहा कि कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराकर पुण्य कमाने की प्राचीन परंपरा है, लेकिन कन्या भ्रूण हत्या के चलते कन्या पूजन में कन्याओं की कमी साफ नजर आने लगी है। इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने लगन और मेहनत के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom