Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News वर्षों से पुनर्वास की आस लगाए बैठे सैकडों विस्थापित परिवारों को जल्द मिलेगी पुनर्वास: विधायक राम रतन सिंह

वर्षों से पुनर्वास की आस लगाए बैठे सैकडों विस्थापित परिवारों को जल्द मिलेगी पुनर्वास: विधायक राम रतन सिंह


सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

पिछले छह दशक से निपनियां के नजदीक गुप्ता लखमिनियां बांध  पर बरौनी दो एवं निपनियां मधुरापुर पंचायत के सैकड़ों परिवार के विस्थापितों को लेकर पिछले दिन भी तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह द्वारा विधानसभा में कटाव पीड़ितों को जल्द सुरक्षित स्थानों पर बसाने की मांग करते हुए मौजूदा सत्र में उन्होंने  सरकार को ध्यानाकृष्ट करवाया था।जो अब तक गंगा कटाव से विस्थापित सैकड़ों परिवारों को बसाने का कोई उपाय नहीं किया गया है।विस्थापितों की समस्याओं को देखते हुए पुनः विधायक राम रतन सिंह ने 10 अप्रैल गुरुवार को अंचलाधिकारी तेघड़ा के कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार,अंचलाधिकारी रवि शंकर कुमार, राजस्व कर्मचारी राजकुमार ,अंचल अमीन पप्पू कुमार से उनकी समस्याओं की निदान को लेकर विस्तृत वार्ता उपरांत सभी विस्थापितों को पिपरा दोदराज पंचायत अंतर्गत 2 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि पर पुनर्वास की व्यवस्था करवाने की सहमति बनी और इस पर जल्द विभागीय प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश विधायक ने दिया। गौरतलब है कि प्रखंड के बरौनी दो पंचायत एवं निपनियां मधुरापुर पंचायत के सैकड़ों परिवार गुप्ता बांध पर ही बसे हुसए है। इससे बांध पर आवाजाही पूर्णत: अवरूद्ध है। गुप्ता लखमिनियां बांध पर सड़क बनाई गई है। लेकिन निपनियां मधुरापुर पंचायत के सड़क नहीं बन पाई है। पिछले दिन गुप्ता बांघ के रोड को दोहरीकरण की योजना की भी स्वीकृति मिल गई है। विधायक श्री  सिंह ने बताया कि 30 वर्षों से ज्यादा समय से विस्थापित परिवार पुनर्वास का इंतजार कर रहे हें। 1989 - 90 में कटाव के कारण कई गांव के सैकड़ो लोगों की घर और जमीन समाप्त हो गई थी। तब से यह लोग इन बांघ पर अपना शरण लेकर जिल्लत की जिंदगी जीने को मजबूर थे। बराबर सरकार के नियम में बदलाव के कारण उनकी समस्या का समाधान प्रशासन नहीं कर पाई। लेकिन उत्तर तेघड़ा अंतर्गत पिपरा दोदराज पंचायत में 2 एकड़ से अधिक सरकारी भूखंड को चिन्हित किया गया है जहां सभी 130 से अधिक विस्थापित परिवारों को पुनर्वासित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुनर्वासित होने पर वे कटाव पीड़ित के दंश से मुक्त होंगे उनकी सारी व्यवस्था की जाएगी वहीं गुप्ता बांध का भी चौड़ाइकरण में सुविधा होगा और क्षेत्र वासियों को सड़क मार्ग का लाभ मिलेगा। मौके पर विधायक के निधि आप्त सचिव हरेराम सिंह, भाजपा अंचल मंत्री परमानंद सिंह, विधान पार्षद प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा, किसान नेता दिनेश सिंह, चंद्रभूषण सिंह उर्फ जुलूम,मुखिया चंद्रभूषण सिंह, रामेश्वर सिंह स्मारक भाकपा अंचल कार्यालय तेघड़ा के कार्यालय सचिव रविंद्र कुमार भी मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom