आंधी बर्षा से किसानो का व्यापक नुकसान ।
बरौनी। सच आज तक संवाददाता यदुनंदन जी की खास रिपोर्ट
वे मौसम बारिश से बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को आंधी तूफान एवं वर्षा के कारण कृषकों का व्यापक नुकसान बताया जा रहा है। चक्रवाती तूफान के कारण किसानो का पक्का हुआ गेहूं का व्यापक नुकसान हुआ। इस संबंध सच्चिदानंद सिंह चंद्रशेखर सिंह सुंदर सिंह मुकेश कुमार सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि बारिश के कारण खेत में लगी सब्जी की फसल मक्के की फसल एवं तैयार गेहूं की फसल बर्बाद हो चुका है। दूसरी ओर बरौनी प्रखंड के निकट प्रभु सिंह के चाय के दुकान का चप्पर गिर गया।उन्होंने बताया की दुकान में रखा हुआ सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान तूफान के कारण विद्युत तार व पेड का भी क्षतिग्रस्त होना बताया जाता है ।



