Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News मां शीतल महोत्सव संपन्न।

 मां शीतल महोत्सव संपन्न। 

बरौनी। सच आज तक यदुनंदन जी की रिपोर्ट


 नगर परिषद बीहट  जलेलपुर में शीतल महोत्सव का आयोजन किया गया।शीतल महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की विधिवत्त उद्घाटन केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह, एवं सत्ताधारी दल एवं मटिहानी विधायक जदयू के सचेतक श्री राजकुमार सिंह ,एवं मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, समाज सेवी संजय गौतम, इंडियन आइडल के ख्याति प्राप्त रूपम राम्य, एवं बुद्धिजीवियों के द्वारा किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन जिसमें स्थानीय कलाकार शांति झा, कल्याणी मिश्रा, चंद्र शेखर मिश्रा शामिल हुए। मां शीतल मंदिर के पुजारी महंत महेश दास महाराज ने कहा विगत 27 वर्षों से जलेलपुर वार्ड नंबर 21 में शीतल माता की पूजा व चैत्र नवरात्रा धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं, लोगों से यह बताया कि प्रथम दिन बिहार सरकार की उपमुख्यमंत्री माननीय विजय सिंहा जी द्वारा यह घोषणा किया गया है कि अगले बार से यह महोत्सव राजकीय महोत्सव के रूप में किया जाएगा मैं माननीय उपमुख्यमंत्री जी को केंद्रीय मंत्री एवं सांसद माननीय गिरिराज जी एवं बिहार सरकार के खेल मंत्री एवं बछवाड़ा विधायक श्री सुरेंद्र मेहता जी को एवं इस मंच पर सभी दिन आए हुए सभी बुद्धिजीवियों एवं जिला प्रशासन एवं सभी ग्रामीण ऑन और हमारे सभी सदस्यों के द्वारा सफलतापूर्वक या महोत्सव का कराया गया इसके लिए हम सभी को तहे दिल से धन्यवाद देते हैं द्वाराशीतल महोत्सव अगले वर्ष से राजकीय  महोत्सव में शामिल किया जाएगा। जिससे नगर परिषद बिहट वार्ड नंबर 21 जलेलपुर के मंदिर कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे कलाकार रूपम रामिया अपने गानों के माध्यम से लोगों को विभोर कर दिया। खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता से भी पूछे गए सवाल पर उन्होंने भी कहा था कि शीतल महोत्सव को वृहत पैमाने पर करवाने का मैं भी आश्वासन देता हूं, और जल्द से जल्द इसकी सारी रूपरेखा पूरी कर ली जाएगी। मंच से संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा सनातन की रक्षा अगर कोई कर रहा है तो हमारी माताएं कर रही है, हमारी बहनें कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग घर में बर्थडे मनाते हैं, केक काटते हैं वह सभी लोग जो सनातनी हैं केक काटना छोड़ दें। केक के चारों तरफ मोमबत्ती लगाकर जलाते हैं और मुंह से फूंकते हैं। जो लोग शीतल माता को मानते हैं उनसे आग्रह है कि अपने अपने घर में खूब बच्चे का जन्म उत्सव मनाए, राम जी की तरह मनाएं, मगर केक ना काटे, दीपक ना बुझाए मोमबत्ती ना बुझाए, आज इस शीतल महोत्सव में सभी लोग कसम खाए। सनातन को बचाना है तो अपनी धर्म और संस्कृति को बचाना होगा। मां शीतल मंदिर कमेटी के संयोजक कन्हैया कुमार, हर्षराज, निशांत कुमार, बबलू सिंह, रामहित कुमार, सहित दर्जनों कार्यकर्ता इस महोत्सव को सफल करने में अपना पूरा योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom