Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बीस सूत्री के अध्यक्ष बनने पर चंदन कुमार को दी बधाई।

 बीस सूत्री के अध्यक्ष बनने पर चंदन कुमार को दी बधाई।

सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट


विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए सरकार ने पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा भेंट किया है। कैबिनेट विभाग ने राज्य के सभी 534 प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री कमेटी का गठन कर  स्थानीय स्तर पर एनडीए के सभी दिलों के कार्यकर्ताओं को इसके माध्यम से सत्ता में भागीदारी दे दी गयी है। अब सरकार के विकास कार्यों में तेजी आयेगी । तेघड़ा प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष धनकौल पंचायत के बिषहर स्थान निवासी पूर्व मुखिया व जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार और उपाध्यक्ष गौरा एक निवासी सह तेघड़ा भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोहर कुमार को बनाया गया है। प्रखंड अध्यक्ष के पद पर चंदन कुमार एवं उपाध्यक्ष के पद पर मनोहर कुमार को मनोनित होने पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में जदयू के जिला अध्यक्ष रुदल राय, पूर्व विधायक वीरेंद्र महतो, पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय, विष्णु ट्रामा सेंटर बेगूसराय के आर्थोपेडिक सर्जन सह पार्टी के प्रदेश सचिव डॉक्टर प्रवीण कुमार, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष देव कुमार, पार्टी के बरौनी नगर  अध्यक्ष पंकज कुमार राय, तेघड़ा नगर अध्यक्ष हीरालाल महतो सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी है। सभी ने आशा जताई है। कि इनके नेतृत्व में तेघड़ा विकास के क्षेत्र में ऊंचा दर्जा हासिल करेगी। नव मनोनीत सदस्य के रूप में बरौनी तीन निवासी सह जदयू  प्रखंड प्रधान महासचिव अविनाश कुमार,  किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पिपरा दोदराज निवासी अरविंद महतो, बजलपुरा निवासी पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, गौरा दो  पंचायत समिति सदस्या निशा कुमारी एवं मीडिया प्रभारी मोनू  कुमार, फुलवरिया निवासी मेराज अख्तर दाना,  भाजपा बरौनी निपनियां मघुरापुर मंडल अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि बरौनी 2 देवराज सिंह,  तेघड़ा नगर मंडल अध्यक्ष दीपक राय, मघुरापुर के श्याम किशोर, बरौनी के कुंदन पोद्दार, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव पासवान, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रखंड अध्यक्ष रूपेश महतो एवं बरौनी शोकहारा के राहुल राज को सदस्य बनाया गया। मालूम हो कि राज्य सरकार ने अर्थ व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कमजोर वर्ग के परिवारों को सहायता दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू की गयी विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग की जिम्मेवारी प्रखंड स्तरीय समिति के जिम्मे होगी। इस कमेटी के सदस्य सचिव प्रखंड विकास पदाधिकारी होंगे जबकि अंचल अधिकारी, प्रखंड में कार्यरत विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक सहित अन्य सदस्य शामिल हें।

 *दो महीने में होगी एक बैठक* 

प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री (कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति) कमेटी की बैठक हर दो माह में कम से कम एक बार होगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी की जिम्मेवारी होगी कि वे कमिटी के अध्यक्ष की राय से बैठक बुलाने के लिए एक सप्ताह पूर्व इसकी सूचना देंगे। बैठक की कार्यवाही एक सप्ताह के अंदर जिलाधिकारी को उपलब्ध करायी जायेगी। इसकी अगली बैठक में पूर्व की बैठक में लिये गये निर्णयों का अनुपालन प्रतिवेदन समिति के समक्ष रखा जायेगा।

 *सरकारी योजनाओं की करेगी मानीटरिंग* 

यह समिति राज्य सरकार की चलायी जा रही योजनाओं और केंद्र प्रायोजित मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, की मदवार योजनाओं की समीक्षा करेगी। राज्य सरकार के सात निश्चय की समीक्षा करने का अधिकार भी कमेटी के पास होगा। खाद्य सुरक्षा अधिनियम का कार्यान्वयन, खेल विभाग की योजनाओं की समीक्षा, नल जल, पंचायती राज, ग्रामीण विकास की पुल-पुलिया जैसी जनहित योजनाओं की समीक्षा भी कमेटी करेगी समाज कल्याण, एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, कृषि रोड मैप, आपदा प्रबंधन की योजनाओं की समीक्षा का अधिकार भी  दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom