प्रशासन के द्वारा जब तक अपराधियों के बीच कड़ा संदेश नहीं मिलता, तब तक यह लोग वारदात को अंजाम देते रहेंगे
सच आज तक न्यूज रामाधार सहनी की रिपोर्ट
बिहार में भगवान के भरोसा ही लोग अपनी जीवन जी रहे हैं। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के चिल्हाय में बुधवार को दिन के 05 बजे बेखौफ अपराधियों ने कौवा ताल पुल के पास पकठौल पुराना चिमनी के समीप अचानक लूटने की उदेश से गोली मारकर किया घायल एक गोली लगने के बाद भी वह गाड़ी चलाकर चिल्हाय घाट आपने दुकान पर आऐं कौआं ताल चिमनी के निकट सड़क के पर दो युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. गोली से घायल युवक की पहचान 30 वर्षीय अजय कुमार एवं 23 वर्षीय भरत चौरसिया के रूप में की गई है।
यह दोनों युवक चिल्हाय गांव के ही रहने वाले बताये जा रहा है। दोनों गोली से घायल युवक का ईलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. बताया जाता है कि अजय कुमार सीएसपी का काम करते हैं । वह बरौनी से घर जा रहे थे। रास्ते में हरे रंग के अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी ने पहले पीछे बैठे भरत कुमार को गोली मारकर घायल किया उसके बाद अजय कुमार को भी गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों युवक के गर्दन में एक एक गोली लगी है। गोली मारने वाले अपराधी ने घायल युवक के बैग भी लेकर भाग गया। तेघड़ा थाना की पुलिस इस घटना के बाद जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि इन दिनों बेगूसराय में क्राइम का रफ्तार बढ़ गया है। आए दिन अपराधियों के द्वारा बेकसूर लोगों को अपना निशाना बनाया जा रहा है। बुधवार के ही दिन में NH 31 पर एक व्यवसायी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शाम होते-होते अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन के द्वारा जब तक अपराधियों के बीच कड़ा संदेश नहीं मिलता, तब तक यह लोग वारदात को अंजाम देते रहेंगे। फिलहाल पुलिस को शक्ति बढ़ाने की जरूरत है।




