विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने हनुमान जन्मोत्सव पर निकली शोभा यात्रा,
यात्रा की अगुवाई आधारपुर ठाकुरबाड़ी के महंत मंडलेश्वर गोपाल दास महाराज कर रहे थे
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/ बेगूसराय
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को तेघड़ा नगर इकाई के द्वारा हिंदू जागृति शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा पिढौली चिमनी ढ़ाला से प्रारंभ हुई ।इससे पहले ढ़ाला स्थित हनुमान जी मंदिर में पूजा अर्चना किया गया।
इधर यात्रा प्रारंभ होने के बाद पूरा पिढ़ौली गांव का भ्रमण कर डाकबंगला चौक पहुंची
जिसके बाद एनएच 28 के रास्ते से दुलारपुर, ताजपुर और आधारपुर गांव का भ्रमण कर पुनः एनएच 28 के रास्ते कैची मोड़ के रास्ते तेघड़ा बाजार पहुंची। जिसके बाद शोभायात्रा तेघड़ा बाजार के मेन रोड का भ्रमण कर झंडा चौक पर पहुंची जहां महबूब आलम उर्फ करी मुखिया , मोहम्मद सिराज, मोहम्मद समद एवं मकबूल आलम के नेतृत्व में मुस्लिम युवा संगठन के द्वारा शोभा यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प की वर्षा कर उन्हें पानी पिलाकर भव्य स्वागत किया जो यह एक ऐतिहासिक पहल के रूप में चर्चा का विषय है। वहां से फिर स्टेशन रोड के रास्ते संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा पहुंचा संतपॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा के समीप से वापस होकर स्टेशन रोड, मेन रोड का भ्रमण कर तेघड़ा गौशाला परिसर पहुंची। इधर रास्ते में लोगों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत पुष्प वर्षा व मीठा पेयजल पिलाकर किया। इधर तेघड़ा गौशाला से बारो मोड़, बरौनी फ्लैग के रास्ते बिढ़नियां बाजार पहुंची। जहां स्थानीय लोगों ने शर्बत पिलाकर यात्रियों का स्वागत किया। आगे बढ़ते हुए शोभायात्रा बरौनी बाजार के आलूचट्टी रोड, मिरचैया चौक, राजेंद्र रोड के रास्ते वाटिका चौक पर पहुंची। जहां हनुमानजी मंदिर में आरती के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।
शोभा यात्रा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद खुद वगवाई करते हुए पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लेते हुए तय किए गए रूठ के आधार पर कार्यक्रम को संपन्न करवाने में तत्पर रहे। विधि व्यवस्था की निगरानी प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, अंचलाधिकारी रविशंकर कुमार, थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार, थाना पुलिस पदाधिकारी ऋषिकांत कुमार, नवीन कुमार, सहित भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा कर्मी तैनात थे।
मौके पर विश्व हिंदू परिषद के नगर संयोजक अमित कुमार ने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हिंदू एकता अति आवश्यक है। सभी सनातनी भाई एकजुट होकर चट्टानी एकता का उदाहरण पेश करें। मौके पर बजरंग दल के जिला मंत्री रौशन मिश्रा, प्रखंड संयोजक मनीष बिहारी, तेघड़ा नगर संयोजक अमित कुमार व सुरक्षा प्रमुख श्यामकिशोर छोटे ने भी संबोधित किया। मौके पर पूर्व विधायक ललन कुंवर, कृष्णनंदन सिंह, सुनील कुंवर, मुखिया अनुराग प्रताप सनी,विजय कुमार सिंह, गणपति झा, दीपक राय, शालिनी देवी, राजेश कुमार गुड्डू,अविनाश कुमार शंभू, सरोज कुमार आदि लोग उपस्थित थे। वहीं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने एवं स्वागतार्थ हेतु भाकपा अंचल मंत्री परमानंद सिंह, किसान नेता दिनेश सिंह, जुलम सिंह, तेघड़ा
नगर मुख पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया कुमार, पूर्व मुखिया सह वार्ड पार्षद अशोक मिश्रा, रामप्रवेश सिंह,पूर्व मुखिया अशोक सिंह, भूषण सिंह, सहित भारी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इस दौरान उत्साहित लोगों ने जय श्रीराम एवं जय हनुमान का नारे लगाते दिखे और हाथ में भगवा एवं तिरंगा झंडा लिये लोगों ने पूरा क्षेत्र भ्रमण किया।






