Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News शिक्षा केवल अंक पाने का माध्यम नहीं ,बल्कि चरित्र निर्माण और समाज के विकास का आधार है: अनुमंडल पदाधिकारी, अपनी प्रतिभा की छाप छोड़नेवाले 33 छात्र-छात्राएं सम्मानित।

शिक्षा केवल अंक पाने का माध्यम नहीं ,बल्कि चरित्र निर्माण और समाज के विकास का आधार है: अनुमंडल पदाधिकारी, अपनी प्रतिभा  की छाप छोड़नेवाले 33 छात्र-छात्राएं सम्मानित।

सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट


तेघड़ा /बेगूसराय

13 अप्रैल 2025 

तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत संस्कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुरापुर के प्रांगण में शनिवार को  मैट्रिक एवं इंटर  इन्टर कि परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 33 होनहार छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित  कर  सम्मानित किया गया ।  समारोह की अध्यक्षता स्थानीय वार्ड पार्षद  मुरारी कुमार ने किया। इस समारोह के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी  राकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्य आकर्षण का केंद्र था मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में क्षेत्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्राओं का सम्मान, मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने अपनी संबोधन में कहा कि मोबाइल ख़ुद में एक युनिवर्सिटी है। यह आप पर निर्भर है कि आप फेसबुक-वाट्सएप युनिवर्सिटी में पढ़ कर समय बर्बाद करेंगे या ओनलाइन क्लास करके अपने ज्ञान को बढ़ाएंगे। उन्होंने छात्रों  से कहा कि शिक्षा केवल अंक पाने का माध्यम नहीं बल्कि चरित्र निर्माण और समाज के विकास का आधार है। हर छात्रों में असीम संभावनाएं होती है जरूरत है उन्हें पहचान कर सही दिशा देने की उन्होंने कहा कि यह सम्मान आपकी शुरुआत है। आगे की उड़ान आपके प्रयास तय करेंगे। उन्होंने अभिभावक को और शिक्षकों की भी सराहना की जिनके सहयोग से बच्चे सफलता की राह पर अग्रसर हो रहे हें। विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक सह प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव महेश प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आपको अपने लक्ष्य को और ऊंचा रखना है। और निरंतर सीखते रहना है। यहीं से अगर आप निरंतर मेहनत करे तो सफलता आपके कदम चूमेगी।  नगर परिषद  तेघड़ा की मुख्य पार्षद सोनाली भारती ने कहा कि शिक्षा ही जीवन को दिशा देने का सबसे प्रभावशाली माध्यम है।  शिक्षिका नीतु कुमारी नियंता ने कहा कि छात्रों के जीवन में लक्ष्य निर्धारण एवं समय प्रबंधन सफलता के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर पर शिक्षाविद रामरतन सिंह,अभिभावक रविन्द्र सिंह,कुन्ती देवी, सचिव अंजली देवी आदि ने छात्रों के मनोबल को बढ़ाया। मंच संचालन शिक्षक शंभू कुमार साह ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूर्व वार्ड पार्षद कन्हैया कुमार ने की। मौके पर प्रधानाध्यापिका मुनचुन कुमारी,शिक्षक रितेश कुमार, अशोक कुमार, अजय कुमार, कुमारी रंजु देवी,मंजु कुमारी, शिप्रा राय के अलावे दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom