Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News युवा जदयू संगठन का विस्तार कर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को करेगा सक्रिय: चंदन कुमार

युवा जदयू संगठन का विस्तार कर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को करेगा सक्रिय: चंदन कुमार 


प्रखंड स्तरीय युवा जदयू की बैठक में बूथ स्तर पर कमेटी बनाने पर जोर

सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर कीखास रिपोर्ट

 तेघड़ा युवा जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार के धनकौल स्थित आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष सह जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार  ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा निर्णय लिया गया कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले युवा जनता दल यूनाइटेड पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक अपना कमेटी तैयार कर लेगी। संचालन करते हुए युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अमन आनंद ठाकुर ने नवगठित कार्यकारिणी एवं पंचायत अध्यक्षों  को सम्बोधित करते हुए कहा कि बूथ कमेटी को बनाने में अपनी पूरी दमखम अभी से ही लगा लें तथा प्रखंड के पंचायत और टोला- मोहल्ला में जाकर नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में बतायें जिला उपाध्यक्ष सन्नी मेहता एवं सचिव कुंदन कुणाल  ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकासकार्य किसी से छुपा हुआ नहीं है. गांव-गांव में बिजली ,सड़क ,पानी की व्यवस्था की गयी है. अपराधी घटनाओं में कमी आयी है। स्कूल में मिड डे मिल की व्यवस्था की गयी है.  जिससे बिहार में शिक्षा में काफी सुधार हुआ है। युवा प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा 31 कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया जिस पर युव जदयू के जिला अध्यक्ष पंकज राय ने बताया कि कमेटी की विस्तार जिला के नंबर वन प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा सबसे पहली बार प्रखंड कमेटी की विस्तार की गई है। मौके पर युवा जदयू के प्रदेश महासचिव विवेक पटेल एवं प्रखंड प्रधान महासचिव अविनाश कुमार,कुमार सौरभ के अलावे अमन सिंह पप्पू ,अनमोल कुमार ,प्रिंस कुमार आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom