सामाजिक कार्यकर्ता के निधन से शोक की लहर,परिवार में मचा कोहराम,
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा प्रखंड के बरौनी दो पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या तीन निवासी स्वर्गीय रामसेवक मिश्रा के लगभग 36 वर्षीय पुत्र ग्रामीण चिकित्सक सह समाजसेवी प्रशांत मिश्रा का आकस्मिक निधन 11 अप्रैल शुक्रवार को हो गया। वे बीते कई तीन दिनों से बीमार चल रहे थे । अस्वस्थता के बीच उन्हें इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां उपचार के दौरान ही उन्होंने आखिरी सांस ली। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले व्यक्ति के निधन की खबर पाकर गांव में शोक का लहर व्याप्त है। शव के आगमन पर काफी संख्या में लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर अंतिम दर्शन किये। साथ ही पीड़ित परिवार को संबल प्रदान किया। पीड़ित परिजनों के रोरोकर बुरे हाल रहे। शव का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर कर दिया गया। वे अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र छोड़ गए। स्थानीय जदयू नेता सह अधिवक्ता राजकुमार झा ने बताया कि प्रशांत मिलनसार स्वभाव के एक सच्चे समाजसेवी के रूप में हमेशा समाज के लिए समर्पित रहते थे। इनका असामयिक निधन से परिवार और समाज को बहुत बड़ी क्षति हुई है। प्रशांत का परिवार इन्हीं पर आश्रित था। अब उनके निधन से परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। इनके बड़े पुत्र सक्षम इस बार मैट्रिक की परीक्षा पास किया। वही छोटा पुत्र सार्थक क्लास 8 का छात्र है। पत्नी प्रियंका देवी कन्या मध्य विद्यालय बरौनी दो में विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव के पद पर हें । उनके निधन से अब दोनों पुत्र के भरण पोषण एवं पढ़ाने लिखने की जिम्मेदारी इन्हीं के कंधे पर होगी।


