तेघड़ा में अनुसूचित जाति/जनजाति विकास शिविर हेतु माइक्रो प्लान तैयार, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सहित सभी कर्मी रहे उपस्थित
सच आज तक न्यूज संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट।
11 अप्रैल 2025
तेघड़ा प्रखंड स्थित अटल कलम भवन में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए प्रस्तावित विकास शिविर के सफल संचालन हेतु माइक्रो प्लान तैयार किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने की। उन्होंने आगामी 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले विकास शिविर की रूपरेखा साझा की तथा शिविर की सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों को उनके दायित्वों की जानकारी दी। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहकर शिविर को जनहितकारी और परिणामदायक बनाने में सहयोग करें।बैठक के दौरान विभागीय समन्वय, लाभुकों की सूची, शिविर स्थल की तैयारी, आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था आदि बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी से समयबद्ध और समर्पित कार्यशैली अपनाने की अपील करते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना ही विकास शिविर का मुख्य उद्देश्य है।



