ब्रजपत की चपेट से मृत्यु उपरांत मृतक के आश्रितों को जिला पदाधिकारी ने चेक प्रदान किया।
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
जिला पदाधिकारी बेगूसराय, श्री तुषार सिंगला द्वारा बेगूसराय जिला अंतर्गत बज्रपात की चपेट में आने से मृतक के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रावधानित चार लाख रूपये का चेक प्रदान किया। कुल पांच मृतक के निकटतम आश्रितों को कुल बीस लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा भगवानपुर अंचल से मृतक अंशु कुमारी की माता सावित्री देवी, बलिया अंचल से मृतक बिराल पासवान की पत्नी जितनी देवी, साहेबपुर कमाल अंचल से मृतक इंदिरा देवी के पुत्र जितेन्द्र कुमार, बेगूसराय सदर अंचल से मृतक पंकज महतो की पत्नी सुदामा देवी एवं मटिहानी अंचल से मृतक जनार्दन महतों के पुत्र रंजीत महतो को चार-चार लाख रूपये का चेक प्रदान किया। जिला पदाधिकारी ने घटना पर दुःख प्रकट करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया साथ ही कहा कि इस सहायता अनुदान की राशि से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी। बतातें चलें कि दिनांक 09.04.2025 को अचाक हुए बज्रपात में बेगूसराय जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के कुल पांच लोगों की मृत्यु हो गई।


