एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार अपराधी के पास से एक बाइक एवं एक मोबाइल बरामद किया गया।
एफसीआई थाना अंतर्गत जीरोमाइल डिलाइट डिलक्स होटल के पास बीती शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए अज्ञात युवक को खड़ा देखा। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा। जिसके बाद एफसीआई थाना पुलिस ने खदेड़कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बीहट गुरुदासपुर टोला निवासी मनोज महंत का 22 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार के रूप में किया गया। गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक एवं एक मोबाइल बरामद किया गया । एफसीआई थाना प्रभारी अंजली कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ एफसीआई थाना में कांड संख्या 102/23, 81/24, 06/24 के तहत आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।


