आतंकवादियों द्वारा कायरता पूर्ण पहलगाम की घटना के विरोध में बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के सभी दुकाने बंद रही
दीनदयाल रोड के व्यवसायी एवं राजेंद्र रोड के व्यवसाईयों के आह्वान पर दवा दुकान छोड़कर सभी अपनी -अपनी दुकाने बंद करके शोक मनाया। संध्या में सभी दुकानदार एक जूता के साथ घटना के विरोध में आक्रोश मार्च भी निकाल ।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।
बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के दीनदयाल रोड, राजेंद्र रोड, आलू चट्टी रोड, फुलवरिया बाजार, ललित नारायण रेलवे मार्केट के दुकानदारों ने कश्मीर के पहलगांव में आतंकवादियों द्वारा नाम जाति और धर्म पूछ कर नंगा करके पत्नी बच्चे के सामने लगभग दो दर्जन से ऊपर लोगों को गोली मार मेरी मेरी निरसंस रूप से हत्या कर दी। जिस घटना से आकोर्षित बरौनी नगर परिषद के व्यवसाईयों ने एकजुटतापूर्वक सुबह 9:00 बजे से लेकर संध्या 4:00 बजे तक अपनी-अपनी दुकान बंद करके शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही साथ संध्या के समय सभी दुकानदार भाई एवं आम जनता भी पूरे क्षेत्र में आक्रोशित मार्च निकाला। इस संबंध में दीनदयाल रोड के व्यवसाय श्याम मुरारका एवं राजेंद्र रोड के व्यवसाय पप्पू गुप्ता सहित दर्जनों दुकानदारों ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा की गई यह कोई पहली घटना नहीं है। पाकिस्तान तो हर समय आतंकवाद को बढ़ावा देने का कार्य करते आ रहा है। और पूर्व में भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। जिस कारण समूचा देश मरमाहत है और शोक मैं डूबा हुआ है। एवं उग्रवादियों द्वारा की गई करता पूर्ण घटना पर आक्रोशित है।



