Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News विशेष सर्वेक्षण के तहत सभी जिलों में तीन सीमाओं का निर्धारण कार्य प्रारंभ। बरौनी अंचल के मौज पिपरा देवस मोहम्मदपुर (474) (473) सिमरौना में चीन सीमाओं का सत्यापन कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

 विशेष सर्वेक्षण के तहत सभी जिलों में  तीन सीमाओं का  निर्धारण कार्य प्रारंभ। 


बरौनी अंचल के मौज पिपरा देवस  मोहम्मदपुर (474) (473) सिमरौना में चीन सीमाओं का सत्यापन कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया।  


बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक संवाददाता मुकेश कुमार  की रिपोर्ट

बिहार में चल रहे विशेष सर्वेक्षण के तहत अब सभी जिलों में त्रिसीमाना (तीन सीमाओं का निर्धारण) कार्य शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में बेगूसराय जिले के बरौनी अंचल के मौजा- पिपरा देवस बारो मोहम्मदपुर (474), पिपरा देवस473, सिमरौना में त्रिसीमाना सत्यापन कार्य सफलता पूर्वक पूरा किया गया।इस महत्वपूर्ण कार्य में विशेष सर्वेक्षण अमीन  जय प्रकाश सिंह, ,नीलम कुमारी ,रिंकी कुमारी ,संध्या कुमारी ,सतीश कुमार ,अजीत कुमार अपनी अपनी, भागीदारी निभाई। त्रिसीमाना सत्यापन के लिए मुस्तकिल खोजने की प्रक्रिया भी पूरी की गई, जिससे क्षेत्र के भूमि विवादों के समाधान में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी प्राची सिन्हा एवं विशेष सर्वेक्षण कानूनगो शकुंतला देवी भी मौजूद रहीं। उन्होंने सत्यापन कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि त्रिसीमाना सत्यापन न केवल सीमांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाएगा, बल्कि इससे भूमि स्वामित्व से जुड़े विवादों को भी कम किया जा सकेगा। त्रिसीमाना सत्यापन से प्रत्येक भूखंड की सटीक जानकारी दर्ज की जा रही है, जिससे भविष्य में जमीन संबंधी समस्याओं से बचा जा सकेगा। हमारी टीम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से इस कार्य को सफल बनाने में जुटी हुई है।

सरकार के निर्देशानुसार त्रिसीमाना सत्यापन कार्य को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि सभी भूखंडों का सटीक सीमांकन सुनिश्चित हो सके। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद नागरिकों को अपनी भूमि से जुड़े स्पष्ट अभिलेख प्राप्त होंगे, जिससे स्वामित्व को लेकर कोई भ्रम न रहे। मौके पर किसान, कन्हैया राय, दशरथ कुमार ,आदित्य कुमार,   हरिनाथ राय, सोनू कुमार ,आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom