Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बिजली की चिंगारी से लगी आग से लगभग 10 लाख की संपत्ति जलकर राख होने की सूचना है।

बिजली की चिंगारी से लगी आग से लगभग 10 लाख की संपत्ति जलकर राख होने की सूचना है। 

     बरौनी / बेगूसराय सच आज तक संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट। 


चकिया थाना क्षेत्र के बिहट नगर परिषद वार्ड संख्या 35 में रविवार की रात्रि 8:00 बजे के करीब  आई तूफान में बिजली की चिंगारी से लगी आग से भयंकर आग लग गई ।इसकी सूचना बरौनी अग्निशमन केंद्र को दिए गए। सूचना मिलने के बाद एक यूनिट दमकल गाड़ी लेकर अग्नि समन जस्ता घटना स्थल पर पहुंचकर  आग बुझाने का प्रयास किया । लेकिन भयंकर आग लगने के कारण से बरौनी अग्नि सेवा केंद्र से तीन यूनिट दमकल गाड़ी एवं एनटीपीसी से दो यूनिट दमकल  गाड़ी को बुलाया गया । फिर दमकल गाड़ी ग्रामीणों के सहयोग से  आ ग पर काबू पानी में सफलता पाई।  ग्रामीणों ने बताया कि आग से लगभग दश घर और उसमें रखे हुए सारे सामान जलकर राख हो गए।  लगभग 0 लाख से ऊपर की संपत्ति जलने की सूचना मिली है ।चिंगारी से कई घरों में  भयंकर आग लग गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार चार घरो  में रखे हुए बोरे में पैक कई क्विंटल गेहूं, चावल , कोच , कुर्सी, तोशक, तकिया, पहनने के कपड़े जलकर राख हो गए। अग्निशमन की  घटनास्थल  पर पहुंचकर  बड़ी मस्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। पदाधिकारी सत्य राज,सिंटू कुमार, घटना की पुष्टि करते हुए आवेदन नहीं मिलने की भी बात बताई। गाड़ी चालक ,राजीव कुमार गुप्ता, पुलिस, चंदन कुमार ,रंग सिंह, महिला पुलिस ,दुर्गावती कुमारी ,सुमित कुमार गुप्ता, विवेक कुमार, अमन कुमार पाल, अभय कुमार पासवान ,फुलेंद्र कुमार घटना स्थल पर उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom