Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News गढ़हरा ग्राम गौरव सम्मान समारोह आयोजित। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया गया सम्मानित।

गढ़हरा ग्राम गौरव सम्मान समारोह आयोजित। 


समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया गया सम्मानित।


बरौनी। सच आज तक यदुनंदन जी की रिपोर्ट।

गढ़हरा ग्राम गौरव सम्मान समारोह का उद्घाटन अतिथियों ने रविवार की शाम दीप प्रज्वलित कर किया।अभेदानन्द आश्रम बारो में गढ़हरा दर्पण परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार,नगर परिषद बीहट के मुख्य पार्षद बबिता देवी,उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, एपीएसएम कॉलेज बरौनी के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार, बरौनी आईओसी के वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) रवि भूषण कुमार,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा के प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बेलदौर(खगडिया) प्रमोद कुमार,भारत सरकार के कला संस्कृति विभाग से  सेवानिवृत्त रंगकर्मी  चंद्र प्रकाश झा आदि शामिल हुए।समिति सदस्य संजय कुमार सिंह,विनोद कुमार मिश्र, प्रेम कुमार, जीवानंद मिश्र,रामानंद सागर आदि ने उन्हें अंगवस्त्र, माला व प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित । प्रथम सत्र में स्थानीय बाल कलाकरों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई।अध्यक्ष मंडल में मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा,सुरेंद्र कुमार व विजय कुमार राय थे। मंच संचालन रंजीत कुमार सिंह ने किया।स्वागत भाषण कुमार विनीताभ ने किया।विशिष्ट सम्मान से 11 लोग हुए सम्मानित ,ग्राम गौरव सम्मान कार्यक्रम में साहित्य के क्षेत्र में कला कौशल, शिक्षा के क्षेत्र में राज कुमार प्रसाद,गीत कला में सानिया सिंह व रश्मि राज ,सामाजिक क्षेत्र में लाल बहादुर महतो, सामाजिक सौहार्द जागरूकता में मो दानिशमहबूब ,चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ हेमंत कुमार ,खेलकूद क्षेत्र में आशीष कुमार,नारी जागरूकता क्षेत्र में आसमा बेगम,नाट्य कला क्षेत्र में फुलेना राय,प्रकृति प्रेमी के रूप में स्मिता कुमारी को अंगवस्त ,प्रतीक चिन्ह,प्रशस्ति पत्र आदि से सम्मानित किया गया। इस मौके पर वार्ड पार्षद मो इफ्तेखार अंसारी, अशोक ठाकुर,प्रमोद सिंह,ब्रजेश कुमार,शिवजी आर्य, संतोष  आर्य,गोविंद आर्य,जीवानंद मिश्र,रामानंद सागर,सुजीत कुमार आदि थे।स्थानीय विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं के द्वारा झांकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।इस सामाजिक सांस्कृतिक जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सन 2007 में स्वतंत्रता सेनानी केशव मिश्र व बैधनाथ चौधरी के नेतृत्व में प्रथम ग्राम गौरव सम्मान समारोह का आयोजन हुआ था। दूसरी बार 12 मार्च 2023 में हुई।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom