Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News 28 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को बेगूसराय जिलान्तर्गत बछवाडा प्रखण्ड के रानी तीन पंचायत के चामुवन में एक दिवसीय रामचरित मानस प्रचार संघ के तत्वावधान में बेगूसराय जिला स्तरीय सत्संग का आयोजन किया गया

28 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को बेगूसराय जिलान्तर्गत बछवाडा प्रखण्ड के रानी तीन पंचायत के चामुवन में एक दिवसीय रामचरित मानस प्रचार संघ के तत्वावधान में बेगूसराय जिला स्तरीय सत्संग का आयोजन किया गया

सच आज तक न्यूज राम आधार सहनी की रिपोर्ट


जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष ने किया तथा मंचसंचालन जिला उपाध्यक्ष हरेराम चौधरी ने किया।


 मुख्य अतिथि मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि ऋणानुबंध के कारण मनुष्य का जन्म होता है। मनुष्य या तो अपना ऋण वसूलने के लिए संसार में आता है या ऋण चुकाने के लिए ही आता है। मुख्य वक्ता प्रसिद्ध भागवतकथाकार और राम कथाकार  डा० कैलाश चौधरी ने कहा कि जिस घर में आपस में पिता-पुत्र, पति- पत्नी, सास- पतोहू, ननद- भौजाई में प्रेम होता है, वह घर साक्षात स्वर्ग बन जाता है। विशिष्ट अतिथिगण डा० पूनम आजाद, डा० सच्चिदानंद पाठक, महंथ सुदामा जी, राम अह्लाद राय, कपिलदेव राय, लीला देवी, निर्मला चौरसिया, लक्ष्मण चौरसिया, नूतन देवी, दुखनी देवी, कुमारी मुस्कान, शैलेष कुमार आदि संतो ने अपने प्रवचन एवं भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया। आयोजक राम उदित राय, शोभा देवी, अमृत कुमार, सौरभ कुमार सपरिवार ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom