33 साल का हुआ तेघड़ा अनुमंडल, मना उत्सव तेघड़ा अनुमंडल के स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रमों की झड़ी लगी रही जारी, सोमवार को अनुमंडल का 33 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा अनुमंडल के स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रमों की झड़ी लगी रही। सोमवार को अनुमंडल का 33 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। अनुमंडल मुख्यालय जश्न में डूबा रहा। मौके पर अनुमंडल कार्यालय प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सफल छात्रों को एसडीओ राकेश कुमार ने पाठ्य पुस्तक व मेडल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता,एसडीएम राकेश कुमार, डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद, बीडीओ राकेश कुमार, तेघड़ा मुख्य पार्षद सोनाली भारती द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कलाकार शिवेश मिश्रा एवं क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा विभिन्न लोकगीत व हिंदी गानों पर अपनी प्रस्तुति दी। वहीं, क्षेत्र के कवियों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में शाहिद सुमंत एवं सुनील यादव की विधवा पत्नी, स्वतंत्रता सेनानी के परिवार, सामाजिक कार्यकर्ता , मैट्रिक इंटर के टॉपर छात्रों, कलाकारों, को एसडीओ ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही साथ अनुमंडल के पत्रकारों को अंगवस्त्र व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया. मंच का संचालन शिक्षाविद डॉक्टर सच्चिदानंद पाठक ने किया।
28 दिसंबर 1992 को मिला था तेघड़ा को अनुमंडल का दर्जा
तेघड़ा अनुमंडल को बनाने के दौरान किये गये संघर्ष से नये पीढ़ी को अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रामकृष्ण, प्रखंड प्रमुख नरेश पासवान सहित अनुमंडल प्रशासन के अलावा कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।





