2007 मे स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय केशव मिश्र के नेतृत्व में प्रथम बार गढहरा ग्राम गौरव सम्मान समारोह का आयोजन हुआ था।
जिसमें स्थानीय समाज सेवियों को नौ रत्न के नाम से स्वतंत्रता सेनानी बैजनाथ चौधरी व अन्य अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया था।
लगभग 18 वर्षों से चली आ रही उक्त परंपराओं को जीवंत रखने के लिए गढ़हरा दर्पण परिवार की ओर से आयोजित अभेदानंद आश्रम बारो में गढहरा ग्राम गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार , बीहट नगर परिषद के मुख्य पार्षद बबीता देवी, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार,अयोध्या प्रसाद स्मारक महाविद्यालय बरौनी के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढहरा के प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी आदि मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का भव्य उद्घाटन किया। प्रथम सत्र में स्थानीय बाल कलाकारों व छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। अध्यक्षीय मंडल में अवकाश प्राप्त शिक्षक मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा, सुरेंद्र कुमार, व विजय कुमार राय ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया। सन 2007 में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय केशव भाई मिश्र के नेतृत्व में प्रथम बार गढहरा ग्राम गौरव सम्मान समारोह हुआ था।इस उपरांत उक्त क्षेत्र के बुद्धिजीवियों विद्वानों समाज सेवायों द्वारा परंपरा के तहत अपने कर्तव्य का निर्माण करते हुए बीहट नगर परिषद क्षेत्र के बारो अभेदानंद आश्रम( आर्य समाज मंदिर) के प्रांगण में रविवार को अवकाश प्राप्त शिक्षक मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में गढ़हरा ग्राम गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। अभेदानन्द आश्रम बारो में गढ़हरा दर्पण परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, नगर परिषद बीहट के मुख्य पार्षद बबिता देवी, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, एपीएसएम कॉलेज बरौनी के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार, बरौनी आईओसी के वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) रवि भूषण कुमार, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा के प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बेलदौर प्रमोद कुमार, भारत सरकार के कला संस्कृति विभाग से सेवानिवृत्त रंगकर्मी चंद्र प्रकाश झा आदि शामिल थे। समिति सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र, माला व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रथम सत्र में स्थानीय बाल कलाकरों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। अध्यक्ष मंडल में मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा, सुरेंद्र कुमार व विजय कुमार राय थे।गढ़हरा व आसपास क्षेत्र के वैसे लोग जो साहित्य, शिक्षण, कला संस्कृति, सामाजिक जीवन, चिकित्सा, गीत संगीत, खेलकूद, नारी जागरूकता अभियान, नाट्य कला, प्रकृति प्रेमी पत्रकारिता आदि क्षेत्र में बेहतर भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्हें मुख्य अतिथि के द्वारा अंगवस्त, प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र आदि से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम आने वाले पीढ़ी के लिए प्रेरक का काम करेगा।इस मौके पर स्थानीय विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं के द्वारा झांकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सामाजिक सांस्कृतिक जागरूकता कार्यक्रम को लेकर इलाके मे काफी खुशी है। सन 2007 में स्वतंत्रतासेनानी केशव मिश्र के नेतृत्व में प्रथमवार ग्राम गौरव सम्मान समारोह का आयोजन हुआ था। इसमें स्थानीय समाजसेवियों को नौ रत्न के नाम से स्वतंत्रतासेनानी बैधनाध चौधरी व अन्य अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया था। वही स्कूली छात्राओ ने गीत संगीत से दर्शको को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर मंच संचालन शिक्षक रंजीत कुमार सिंह ने की । स्काउट जिला संघ गढ़हरा के जिला सचिव जीवानंद मिश्रा की टोली ने भरपूर सहयोग किया। पत्रकारों में वरिष्ठ संवाददाता महंत रामजीवन दास, प्रेम कुमार पिंटू , नीरज मिश्रा, यदुनंदन पासवान, रवि शंकर झा, मोहम्मद शकील सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।




