बेगूसराय जिलान्तर्गत तेघडा प्रखण्ड के बारो स्थित संतमत सत्संग मंदिर के प्रांगण में साप्ताहिक विशेष सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सच आज तक न्यूज रामाधार सहनी
जिसका मंच संचालन सुभाष चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि विश्व कबीर रविदास मेंही विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि तीन सौतिनों के बीच पलने वाला बालक राम सम्पूर्ण विश्व में भगवान राम के रूप में पूजनीय हो जाता है,
आखिर कैसे? यह सम्मति का प्रभाव था अन्यथा दो सौतिनों में ही घर बर्बाद हो जाता है। मुख्य वक्ता राम उचित शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि संत के दर्शन मात्र से अश्वमेघ यज्ञ के बराबर का फल प्राप्त होता है। विशिष्ट अतिथिगण राजेन्द्र प्रसाद साह, रामचंद्र चौधरी, डा० पूनम आजाद, योगेन्द्र चौधरी, सूरज शर्मा आदि संतो ने अपने प्रवचन एवं भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया।




