बिहार राज्य आशा एवं कोरियर संघ की आपातकालीन बैठक
12 अप्रैल 2025
तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल के परिसर में शनिवार को बिहार राज्य आशा संघ ,बिहार राज्य कोरियर संघ, बिहार राज्य आशा फैसिलिटेटर संघ और बिहार राज्य ममता संघ तेघड़ा इकाई की संयुक्त बैठक रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई जिसमें राज्य महासचिव कौशलेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि हमारी संगठन जोर शोर से बिहार सरकार से मांग कर रही है कि सभी कर्मी को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाय और सरकारी कमी के तरह सभी सुविधा मुहैया करवाया जाए। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि सांगठनिक मजबूती के बल पर ही हम लड़ेंगे और जीतेंगे कि फार्मूले पर अपने विभागीय कार्य को कार्य रूप देते हुए अपनी मांग पूरी करवाने के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है । मौके पर निर्णय लिया गया कि मई माह में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी तैयारी में अभी से की जाएगी साथ ही सभी संगठनों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया, बैठक में चन्द्रभूषण सिंह, जुल्म राज्य पारिषद सदस्य एटक रीना शुक्ला ,हीरा देवी, निगम कुमारी, ममता देवी, रंजू देवी सभी फैसिलिटेटर, अंजना राय, रीमा कुमारी, सुनीता देवी ममता देवी, ललिता देवी, संगीता देवी बेबी कुमारी, साधना देवी, सहित कई आशा कर्मी, लालन तिवारी, नीरज कुमार सिंह, बैजनाथ कुमार, पुनीत राजेश कुमार दिलीप कुमार आदि उपस्थित थे



