प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापद्मनंद की 2414 वीं जयंती मनायी केन्द्रीय शासन प्रणाली के जनक नंद वंश संस्थापक थे महापद्मनंद : प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पू
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता सुकुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बेगूसराय 12 अप्रैल 2025
राष्ट्रीय नाई महासभा बेगूसराय के नेतृत्व में मुंगेर प्रमंडल स्तरीय सांगठनिक जन संवाद सह प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापद्मनंद की 2414 वीं जयंती बेगूसराय के कर्मयोगी भवन के सभागार में शनिवार को मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेगूसराय राष्ट्रीय नाई महासभा मार्गदर्शक मंडल के रामदास ठाकुर ने किया। सर्वप्रथम प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापद्मनंद एवं भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर श्रीकांत ठाकुर के द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किये गये कार्यों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने
कहा कि अखण्ड भारत के निर्माता केन्द्रीय शासन पद्धति के जनक एक राष्ट्र भारतीय इतिहास में प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापदम नंद का जन्म चैत्र पूर्णिमा 389 ई. पूर्व में हुआ था। महापदम नंद एक शक्तिशाली तथा महत्वाकांक्षी सम्राट थे। हिमालय व विंध्य के बीच सम्पूर्ण भूमि पर महापदम नंद का शासन था। महापदम नंद ने अपनी शक्ति के बल पर मगध साम्राज्य, जिसकी राजधानी पाटलीपुत्र थी का विस्तार किया। महापदम नंद को संपूर्ण भारत एकक्षत्र सम्राट माना गया, जिसके शासन के अंतर्गत भारत के राज्य एकताबद्ध हो गये थे। वही संचालन करते हुए राष्ट्रीय नाई महासभा बेगूसराय के अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पू ने कहा कि महापद्मनंद शासनकाल एक शक्तिशाली साम्राज्य थे। महापदम नंद ने अपने शासनकाल में कृषि को महत्वता देते हुये नहरें बनवायीं एवं अन्य सिंचाई के साधन बनवाये। पूर्णिया जिला की अधिवक्ता संगीता ठाकुर ने कहा कि महापद्मनंद ने अपने शासनकाल में अनेकों सराहनीय कार्य किये। जिससे उनके शासनकाल की आज भी चर्चा का विषय बनी हुयी है। नाई समाज के प्रदेश नेता उमेश ठाकुर ने कहा कि सम्राट महापद्मनंद नाई जाति में जन्मे प्राचीन मगध आधुनिक बिहार राज्य में राज करते थे। नई समाज के खगड़िया जिला अध्यक्ष सरवन ठाकुर ने कहा कि इन्होंने तत्कालीन 16 महा जनपदों को जीतकर चक्रवर्ती सम्राट की पदवी को धारण किया था। कार्यक्रम में नई समाज के प्रांत मीडिया प्रभारी पांडव कुमार, राष्ट्रीय नाई महासभा खड़गपुर मुंगेर से टुनटुन ठाकुर, लखीसराय के जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर, मुंगेर के महेश ठाकुर, राष्ट्रीय नाई महासभा बेगूसराय मार्गदर्शक मंडल के मथुरा ठाकुर, बेगूसराय जिला सचिव प्रभु प्रताप ठाकुर, संगठन सचिव प्रोफेसर सुभाष चंद्र नागमणि, राज्य प्रतिनिधि उमानंद ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ ठाकुर , अजय ठाकुर,कोषाध्यक्ष टुनटुन ठाकुर, के अलावे मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों से संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए। संवाद के माध्यम से प्रमंडल स्तर पर सभी संगठनों को एकत्रित कर एक बैनर के नीचे आने एवं विभिन्न स्थलों पर समाज के नाम से कार्यालय हेतु जमीन खरीदने पर चर्चा के साथ ही। भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित करवाने हेतु रणनीति पर चर्चा की गई।




