Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News यूथ व इको क्लब बच्चों की सर्वागिण विकास की कड़ी: प्रधानाध्यापक मोहम्मद कफिल अख्तर उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौड़ 2 में यूथ एवं इको क्लब का किया गया गठन

यूथ व इको क्लब बच्चों की सर्वागिण विकास की कड़ी: प्रधानाध्यापक मोहम्मद कफिल अख्तर उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौड़ 2 में यूथ एवं इको क्लब का किया गया गठन

सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट।


तेघड़ा /बेगूसराय 

12 अप्रैल 2025 सह शैक्षणिक गतिविधियों के द्वारा जीवन कौशल आधारित नेतृत्व क्षमता का विकास करने एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर छात्रों के भीतर सकारात्मक संवेदनशीलता को विकसित करने के उद्देश्य से तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय गौरा 2 मुसहरी में शनिवार को यूथ एवं इको क्लब का गठन किया गया। इस यूथ एवं इको क्लब में 18 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। दोनों क्लब के इंचार्ज प्रधानाध्यापक बनाए गए। साथ ही दोनों क्लब के लिए नोडल  शिक्षक के रूप में कृष्ण कुमार राय   एवं संतोष कुमार तथा राजीव कुमार नामित किए गए। मामले की जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक कफिल अख्तर ने बताया कि विभिन्न तरह के खेलकूद को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के लिए यूथ और यूको क्लब का गठन किया गया है। यूथ क्लब छात्रों को जीवन जीने के कौशल, आत्मविश्वास और आत्म सम्मान विकसित करने में मदद करेगी। वही  इको क्लब छात्रों को पर्यावरण, जैव-  विविधता, जलवायु और स्थानीय परिस्थितियों के प्रति जागरूक बनाना है। मौके पर शिक्षक लाल बहादुर राय एवं विपिन कुमार राय सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom