हनुमान जन्मोत्सव पर आज 13 अप्रैल को निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा।
12 अप्रैल 2025 विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल तेघड़ा द्वारा आज 13 अप्रैल रविवार को हनुमानजी जन्मोत्सव एवं महावीर जयंती के अवसर पर विशाल हिंदू जागृति श्री राम रथ शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा शोभायात्रा में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बैंड बाजा, मोटरसाइकिल और चार चक्का वाहन के साथ शोभा यात्रा पिढ़ौली के चिमनी ढ़ाला से प्रारंभ होकर पिढ़ौली गांव, दुलारपुर ,आधारपुर, होते हुए तेघड़ा बाजार पश्चिम मार्केट पहुंचेगी। तेघड़ा पश्चिम त्रिवेणी मार्केट से तेघड़ा बाजार झंडा चौक, स्टेशन रोड होते हुए मेंन रोड तेघड़ा के रास्ते बरौनी फ्लैग तारा अड्डा, बरौनी बाजार आलू चट्टी रोड ,मिरचैया चौक ,राजेंद्र रोड के रास्ते बरौनी वाटिका चौक पर समापन होगा । उक्त बातों की जानकारी बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के नगर संयोजक अमित कुमार ने दी । बताया गया कि शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न कराने को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा एक बैठक आयोजित कर विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। वहीं बैठक में कमिटी ने निर्णय लिया कि शोभा यात्रा जारी निर्देश के पालन करते हुए निर्धारित रूठ से निकाली जायेगी, कोई भी सदस्य नशा का सेवन कर शामिल नहीं होंगे, और हुड़दंग से परहेज रखेंगे, इधर इस शोभा यात्रा को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा निर्धारित मार्ग एवं बाजार में जगह-जगह भगवा ध्वज लगाया गया है। शोभा यात्रा को लेकर युवाओं में काफी हर्ष है। शोभा यात्रा कुशलतापूर्वक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसको लेकर आयोजन समिति एवं प्रशासनिक अस्तर से प्रयास किया जा रहा है।


