अग्निकांड पीड़ितों को दी गई मुवावजा की राशि
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
12 अप्रैल 2025 प्रखंड अन्तर्गत पिपरा दोदराज पंचायत के फरदी गांव के अग्निकांड पीड़ितों को सरकारी स्तर परआर्थिक सहायता मुहैया कराई गई। बताते चलें कि पिछले दिनों पिपरा दोदराज पंचायत के फरदी गाँव में भीषण अग्निकांड में कई गरीबों के घर एवं सामान जलकर राख हो गये थे। शनिवार को अंचल कार्यालय तेघड़ा में अंचलाधिकारी रविशंकर ने उक्त पंचायत के अग्निपीड़ित चुनचुन देवी पति दिनेश साह एवं बदाम देवी पति स्वर्गीय परमानंद सहनी रंजीत कुमार को आर्थिक सहायता के रूप में 12-12 हजार रूपये का चेक प्रदान किया। साथ ही प्लास्टिक सीट भी दिया गया मौके पर अंचलाधिकारी रविशंकर ने कहा कि अग्निकांड से पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है जिसके तहत पीड़ितों को चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर सीआई सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।


