भारत स्काउट-गाइड में जिला स्तर पर प्रमाण पत्र सह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/बेगूसराय
तेघड़ा ओमर हाई स्कूल मे भारत स्काउट गाइड के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित सह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार हुए मौजूद। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा भविष्य में बढ़ते हुए अपने जीवन को संघर्षरत रखते हुए मानव सेवा के लिए हमेशा आगे बढ़ते रहें। आगे उन्होने कहा पर्यावरण शुद्धता बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चें दो-दो पौधा जरूर लगाएं। वही प्रशिक्षक विनोद चौहान ने सभी विद्यार्थियों को अपने-अपने घर के आगे एक पौधा अवश्य लगाने का संदेश दिया। ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अनेक गतिविधियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत मे बच्चों के प्रमाण पत्र दिया गया इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त श्री हरिकांत चौघरी, नितीश सुमन,आर्यन, गौरव,हर्ष, संजय,रविराज,विशांत, नितेश एवं विघालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक शिझिका मौजूद थें।



