दस वर्षों के विकास के सामने दो वर्ष विकास का ढकोसला -- अनिल कुमार शर्मा।
सच आज तक संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
बीहट ( बेगूसराय)
नगर परिषद बीहट के मुख्य पार्षद बबीता देवी द्वारा विगत 29 मार्च को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नप बीहट के पिछले दस वर्षों में जितना विकास कार्य किए गए।वो महज दो वर्ष में उससे अधिक विकास करने का दावा की थी ।जिसके जबाब में बुधवार को नप बीहट के पुराने कार्यालय परिसर में नप बीहट के वार्ड पार्षद संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वार्ड पार्षद संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने मुख्य पार्षद के सवालों का जबाब देते हुए कहा कि मुख्य पार्षद आम जनता और वार्ड पार्षद को गुमराह कर रही है। पिछले दस वर्षों में जितना विकास कार्य किए गए। उसके हिसाब से दो वर्ष में वैसा एक भी विकास कार्य नहीं किया गया है। अगर किया गया है तो मुख्य पार्षद सार्वजनिक करें। सिर्फ सरकारी राशियों का बंदरबांट किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्य पार्षद सिर्फ वार्ड पार्षद को आरोपित करने का काम कर रही है। उनके द्वारा आवास योजना, पेंशन योजना सहित अन्य किसी भी योजनाओं की जानकारी वार्ड पार्षद को नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा मुख्य पार्षद किसी भी वार्ड का निरीक्षण नहीं करती है। जबकि प्रेस वार्ता में कही कि साफ सफाई कार्य का निरीक्षण हर वार्ड में जाकर करते हैं।जो सरासर ग़लत है। और ना ही वार्ड में किसी वार्ड पार्षद को जानकारी देती है। मुख्य पार्षद का तानाशाही रवैया है। सीसीटीवी कैमरा,जिम, हाईमास्ट लाइट की जानकारी तक नहीं दी जाती है। वही पूर्व उप मुख्य पार्षद सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि मुख्य पार्षद आम आवाम को गुमराह कर रही है।नप बीहट क्षेत्र में कुछ भी विकास नहीं हो रहा है। मुख्य पार्षद अपनी पीठ खुद थपथपा रही है। उन्होंने कहा मुख्य पार्षद 27 माह में मात्र सात सामान्य बोर्ड की बैठक की हैं। उन्होंने मुख्य पार्षद द्वारा कचरा की टीला को गोवर्धन की संज्ञा देना गलत है। विकास के नाम पर लूट मची हुई है। वार्ड पार्षद खुशबू कुमारी,रुन्नी कुमारी, सोनम कुमारी ने कहा कि वार्ड में नल जल योजना नहीं है।ना ही वार्ड में कोई विकास कार्य किया जा रहा है। बोर्ड की बैठक समय पर नहीं बुलाती है और ना ही बोर्ड की बैठक में किसी भी वार्ड पार्षद को बोलने नहीं देती है। वार्ड पार्षद प्रवीण कुमार ने कहा कि दस साल में जो नहीं हुआ वो दो वर्ष में पूर्व मुख्य पार्षद सह वार्ड पार्षद राजेश कुमार टूना ने इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि 27 वार्ड पार्षदों का हस्ताक्षर युक्त पत्र कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया है।पत्र में कहा गया है कि नप बीहट की सामान्य बोर्ड की बैठक अविलंब आहूत किया जाए।वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कुमार राजा ने कहा कि मुख्य पार्षद दलित समाज को कोपभाजन का शिकार हो रहा है।नप बीहट में भ्रष्टाचार चरम पर है। साइनिंग बोर्ड,ठेला सहित अन्य सामग्री की खरीदारी अधिक दर पर किया गया है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष गोपीनाथ साह, दीपक कुमार मिश्रा, सचिव सरोज कुमार, कोषाध्यक्ष हरिनंदन राय, प्रवक्ता गौतम कुमार, कृष्ण मुरारी, वार्ड पार्षद चन्द्रचूड साह, वार्ड प्रतिनिधि गौतम कुमार, नारायण सिंह, सुरेन्द्र कुमार, मो इसराइल, शंभू कुमार सिंह सहित अन्य पार्षद मौजूद थे।



