Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News गेहूं की कटी हुई खेत में लगी आग, बड़ा हादसा होने से बचा, किसानों एवं दमकल के सहारे आग पर काबू पाया

गेहूं की कटी हुई खेत में लगी आग, बड़ा हादसा होने से बचा, किसानों एवं दमकल के सहारे आग पर काबू पाया।

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट


तेघड़ा प्रखंड के चिल्हाय अंतर्गत अंबा चौर में चिमनी से ढाई सौ मीटर की दूरी पर गेहूं के कटे हुए खेत में मंगलवार को करीब 12:00 बजे के बाद अचानक आग की लपटे दिखाई देने लगी । वही गर्मी का मौसम और हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी यह देखकर आसपास के खेतों में मौजूद किसानों में हड़कंप मच गया। स्थानीय मुखिया अरविंद कुमार के द्वारा अग्निशमन को इसकी जानकारी दी गई। कुछ ही देर में दो अग्निशमन की गाड़ी और स्थानीय चिमनी मालिक अमरजीत कुमार एवं किसानों ने मिलकर  अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया।


करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस तत्परता से आसपास खेतों मे लगी सैकड़ों  बीघे खड़ी गेहूं की फसल बच गई। 
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह आग रात या सुबह के समय लगी होती, जब खेतों में कोई मौजूद नहीं होता, तो कई किसानों की फसल को भी भारी नुकसान हो सकता था। चिमनी मालिक अमरजीत कुमार के द्वारा जेसीबी एवं ट्रैक्टर के सहारे खेत जोत कर और मिट्टी का ढ़ेर लगाया गया। वही अग्निशमन विभाग के द्वारा पानी के बौछार से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक किसान रूपक कुमार पिता वीरेंद्र कुमार सिंह ने एक दिन पहले कटर मशीन से 15 कट्ठा गेहूं की कटाई और गेहूं दमाही  करके अनाज घर ले गए थे। दरअसल मौसम परिवर्तन के साथ आगजनी की घटनाएं बढ़ने लगी है। हालांकि किसानों के अनुसार इस घटना का कारण स्पष्ट रूप से नहीं बताया । खेत के बगल से हाई वोल्टेज बिजली तार भी गया है।लेकिन अन्य कारणों से भी आग लगने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। किसानों को अपनी फसल की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मौके पर मुखिया अरविंद कुमार ,वार्ड सदस्य राम प्रीत महतों ,राजस्व कर्मचारी भोला चौधरी एवं राजकुमार आदि मौजूदथे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom