धनकौल के मजदूर का कार्य के दौरान बंगलौर में मौत, कंपनी में मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत धनकौल पंचायत के वार्ड संख्या 2 बनहारा निवासी स्वर्गीय राम लखन पासवान का 35 वर्षीय पुत्र चंदन पासवान जो बंगलौर के एक निजी कंपनी प्रीति श्री प्राइवेट कंपनी मजैस्टिक में मजदूरी का काम करता था। जहां रविवार को कार्य के दौरान कार्य स्थल पर ही ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। वह कंपनी में मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण करता था । रविवार के दिन परिवार वालों को जैसे ही मोबाइल फोन पर चंदन के मौत की खबर मिली परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।परिजनों ने बताया कि चंदन बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। काम के दौरान ही उसकी मौत हो गई। चंदन की बीमार पत्नी, 8 वर्षीय पुत्र, 6 वर्षीय पुत्री और चार वर्षीय छोटे पुत्र सभी बेसहारा हो गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचते रहे। चंदन घर का इकलौता कमाउ सदस्य था अब इसके मौत से परिवार के सदस्यों पर आफत का पहाड़ टूट गया है। गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले इस परिवार का भरण पोषण कैसे होगा यह सबसे बड़ा सवाल है। ग्रामीणों के अनुसार चंदन मिलनसार और मेहनती युवक था।



