गोदाम प्रबंधन की मनमानी से डीलर परेशान, गोदाम में अनाज रहते डीलरों को नहीं दिया जा रहा है समय पर अनाज,
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा के जनवितरण प्रणाली के दुकानों में डीलरों को महीने का अनाज एक मुस्त नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। डीलरों ने सोमवार को गोदाम के सामने गोदाम प्रबंधन के खिलाफ आवाज उठाते हुए आरोप लगाया है कि गोदाम प्रबंधन द्वारा स्थानीय पदाधिकारी के मिली भगत से गोदाम में रखें लगभग 1500 पैकेट अनाज रहने के बावजूद डीलरों को राशन नहीं दिया जा रहा है। प्रबंधन की मनमानी के चलते लाभुकों के कोप भाजन का शिकार होना पड़ता है। फेयर्स प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रखंड सचिव चंद्र किशोर सिंह ने इस संबंध में कहा कि गोदाम में महीने के अनाज उठाव में डीलर को अनाज एक बार नहीं मिल रहा है। अब तक मात्र 70 से 75 डीलर को ही अनाज दिया गया है। बाकी डीलरों को अनाज नहीं मिलने से एक तरफ लाभुकों से कोप भाजन का शिकार होना पड़ता है तो दूसरी तरफ प्रत्येक दिन गोदाम पर से लौटना पड़ रहा है। वहीं जिला संगठन मंत्री सुनील प्रसाद सिंह ने कहा कि रोस्टर तालिका के अनुसार डीलरों को सही समय पर अनाज मिले नहीं तो सभी डीलर आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष विजय कुमार राय, मीडिया प्रभारी लक्ष्मण कुमार, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, संगठन मंत्री राम प्रकाश मोची ,उपसचिव धनु कुमार, बैजनाथ कुमार, लक्ष्मी साह, राहुल कुमार, परमानंद साह के अलावे दर्जनों डीलर गोदाम पर मौजूद थे।




